search

छत्तीसगढ़: अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, आपसी संघर्ष से मौत की आशंका

LHC0088 2026-1-26 02:56:29 views 1076
  

जंगल में मिला तीसरे बाघ का शव



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) में दो से ढाई वर्ष उम्र के एक बाघ का शव मिलने से खलबली मच गई है। ट्रैप कैमरे में दो बाघों के बीच हुए खूनी संघर्ष की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें दोनों बाघ गंभीर रूप से घायल दिख रहे थे।

इसके बाद एटीआर की टीम घायल बाघों की खोज में जंगल में निकली, जहां उन्हें तीसरे बाघ का शव मिला। बाघों के लिए संरक्षित इस टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत को गंभीर मामला माना जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी चौक गए। अचानकमार टाइगर रिजर्व के अचानकमार रेंज अंतर्गत बाघ का शव मिला है, जो पूरी तरह सड़ा हुआ था। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मौत कब हुई।

चौंकाने वाली बात यह है कि टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को घटना की भनक तक नहीं थी। रविवार को सर्चिंग के दौरान मृत बाघ का पता चला। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का परीक्षण किया।

टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर यूआर गणेशप्रारंभिक जांच में आपसी संघर्ष को मौत का कारण माना जा रहा है। घायल बाघों की तलाश जारी है क्योंकि उनका उपचार आवश्यक है। अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या पहले से ही कम थी, अब यह घटकर 17 रह गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126