search

पत्नी की दूसरी शादी से नाराज जीजा ने साले की काटी नाक, राजस्थान के जोधपुर का मामला

LHC0088 2026-1-26 03:25:46 views 943
  

जीजा ने साले की काटी नाक (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, जोधपुर । राजस्थान के जोधपुर में एक जीजा ने साले की नाक काट डाली। घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। जिसमें युवक एक कार में कटी नाक को दिखाता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक कहता है कि मैं सहीराम मंडावर फिंच से हूं। मैंने ये नाक काट दी है।

दरअसल, युवक की बचपन में ही शादी कर दी गई थी। चार महीने पहले ही युवक की पत्नी ने किसी और से शादी कर ली। युवक को शक था कि उसकी पत्नी की शादी करवाने में उसके साले का हाथ है।

इसी शक में जीजा ने अपने साले की नाक काट दी। वीडियो के जरिये ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। जिसके बाद से पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वीडियो जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र का है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना में नाक काटने वाला नाक को अपने साथ ले गया, इस कारण से उपचार व नाक जोड़ना भी मुश्किल है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126