search

रुचिका जांगिड़ की हरियाणवी नाइट में हंगामा, एटा महोत्सव में भीड़ ने कुर्सियां तोड़ दीं

deltin33 2026-1-18 07:27:32 views 759
  





जागरण संवाददाता एटा। बहुत समय बाद आयोजित हरियाणवी नाइट में रुचिका जांगिड़ के कार्यक्रम में दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोग जगह न मिलने के कारण आक्रामक हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। कुर्सियां तोड़ दी। हंगामा के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया तब मामला शांत हो पाया।
रुचिका का नाइट में हंगामा, दर्शकों ने तोड़ी कुर्सियां

एटा महोत्सव में शनिवार को रुचिका जांगिड़ का कार्यक्रम आयोजित था। पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्थाएं बनाने के दावे किए थे। रुचिका के स्टेज पर आते ही पीछे बैठे दर्शकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। शाम 8 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हरियाणवी गायक 9 बजे डांसर स्टेज पर आईं, वैसे ही हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन का कहना था कि दर्शकों के लिए पास जारी किए गए थे। कुछ भीड़ अंदर आ गई जिसने हंगामा किया।
पास धारकों को भी परेशानी उठानी पड़ी

उधर बेकाबू दर्शकों ने कुर्सियां तोड़ दीं। पीछे बैठे दर्शकों ने आगे कुर्सियां फेंकी। एक दर्शक पिंकी ने बताया हमें पास दिया गया था। लेकिन पास धारकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह का कहना है कि पंडाल में शांति है कुछ लोग जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें रोका गया। कुछ अराजक तत्व आ गए थे उनके बारे में छानबीन की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477640