search

उत्तर प्रदेश में लक्ष्य की ओर सरकारी धान खरीद, प्रदेश में अब तक खरीदा गया 51.54 लाख टन धान

Chikheang 2026-1-17 18:56:29 views 1099
  

लक्ष्य की ओर सरकारी धान खरीद



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चल रही सरकारी धान खरीद लक्ष्य की ओर है। जिलों में अब तक शाहजहांपुर सबसे आगे चल रहा है। वहीं प्रयागराज, पीलीभीत, गाजीपुर और खीरी भी टाप टेन जिलों में शामिल हैं।

प्रदेश में एक अक्टूबर से शुरू हुई धान की खरीद 51.54 लाख टन तक पहुंच चुकी है। खाद्य एवं रसद विभाग खरीद का लक्ष्य 60 लाख टन को पूरा करने पर जोर लगा रहा है। वर्तमान खरीद सत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अक्टूबर से धान खरीद की शुरुआत हुई थी, जो 31 जनवरी तक चलनी है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में सरकारी धान की खरीद का क्रम एक नवंबर से शुरू हुआ था, जो 28 फरवरी तक चलेगा। इस बार 60 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।

क्रय केंद्रों पर शुरुआत में परेशानी और मुनाफाखोरी के खेल में खरीद की रफ्तार बहुत धीमी थी। परंतु अब आंकड़ा लक्ष्य के नजदीक पहुंच रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 17 जनवरी तक हुई खरीद में पूर्वी उत्तर प्रदेश का योगदान पश्चिम से लगभग दोगुणा है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक 33,68,912 टन धान की खरीद हो चुकी है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17,85,105 धान खरीदा गया है। कुछ जिलों में क्रय केंद्रों का संचालन सबसे बेहतर तरीके से हो रहा है और वहां धान खरीद की रफ्तार सबसे अधिक हैं।

इनमें शाहजहांपुर पहले नंबर पर हैं और उसके बाद दूसरे नंबर पर प्रयागराज में 2.55, तीसरे नंबर पर पीलीभीत में 2.44, चौथे नंबर पर गाजीपुर में 2.01 और पांचवे नंबर पर खीरी में 1.95 लाख टन धान की खरीद हुई है। वहीं मंडलों की बात की जाए तो 7.81 लाख टन धान खरीद कर बरेली सबसे आगे है।
खरीद में अव्वल जिले

जिला                           धान खरीद (टन)
शाहजहांपुर                     3,24,999
प्रयागराज                       2,55,019
पीलीभीत                        2,44,155
गाजीपुर                         2,01,714
खीरी                            1,95,133
हरदोई                          1,93,839
मीरजापुर                       1,82,999
रामपुर                          1,77,161
बहराइच                        1,75,545
बरेली                           1,69,999
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168774