search

बीवी-बच्चे रिसेप्शन पर पहुंचे तभी खुद पर चलाई गोली, नैनीताल होटल में हिस्ट्रीशीटर सुखवंत सिंह ने किया सुसाइड

cy520520 2026-1-11 10:26:13 views 645
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। काशीपुर के पैगा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुखवंत सिंह ने गौलापार की एक होटल में रुककर खुद को गोली से उड़ा दिया। दाहिनी ओर से चलाई गई गोली भेजे के बाईं ओर से निकल गई।
गौलापार में देर रात ढाई बजे की घटना, होटल में रूम लेकर उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस के अनुसार सुखवंत सिंह अपनी बीवी बच्चों के साथ नैनीताल घूमने आया था। आते वक्त वह गौलापार के देवभूमि होटल में रुका था। दरअसल, काशीपुर में उसपर करीब पांच मुकदमे पहले से ही फ्राड के दर्ज हैं। होटल में रात में रुपए के कुछ मामले को लेकर वह परेशान हो गया। उसने पत्नी प्रदीप कुमार व 12 साल के बच्चे के सामने ही पहले अपने आप को खुद से गोली मारने जा रहा था। लेकिन ऐसे में उसे बीवी बच्चों ने काफी रोकने की कोशिश की।
बीवी और बच्चे नीचे रिसेप्शन में पहुंचे तभी खुद पर चलाई गोली

असलहे की छीना झपटी में पत्नी वह बच्चे को भी खरोंच लगी है। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानने पर पत्नी व बच्चा नीचे होटल के रिसेप्शन में आ गए और नीचे रिसेप्शन में आकर पति सुखवंत सिंह को बचाने की बात कहने लगे। लेकिन इतने में ही सुखवंत सिंह ने अपने भेजे में गोली मार ली।

सीओ अमित कुमार सैनी ने कहा कि गौलापुर में देर रात 2:30 बजे की यह घटना है। हिस्ट्रीशीटर सुखवंत सिंह की मौत हो चुकी है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163538