search

बहराइच के मंगलपुरवा में वन विभाग ने रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ा, रेंज कार्यालय ले जाते समय मौत

cy520520 1 hour(s) ago views 58
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। ग्राम पंचायत बितनिया के मंगलपुरवा में बुधवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों को एक नर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया। यह देख ग्रामीण दहशतजदा हो गए।

उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों की टीम ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ा, लेकिन रेंज कार्यालय ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

मंगलपुरवा में पेड़ पर तेंदुआ चढ़े होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।  

सुरक्षा की दृष्टि से पेड़ के चारों ओर जाल लगाया गया। करीब 11 बजे तेंदुआ जाल में फंस गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित गांव से नानपारा वन रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से वन्यजीव प्रेमी निराश हो गए।

डीएफओ बहराइच संदरेश ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर था और वह 14 माह का था। उन्होंने कहा कि तेंदुए की मौत किन कारणों से हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163574