search

यूपी में दिव्य दीपावली मेला में प्रदर्शित होंगे दिव्यांगों के हाथों बने उत्पाद, हर मंडल मुख्यालय पर होगा आयोजन

cy520520 2025-10-16 10:06:40 views 1295
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दीपावली पर दिव्यांगों के हुनर और उत्पादों को भी बाजार मिलेगा। हर मंडल मुख्यालय में 16-17 अक्टूबर को \“\“\“\“दिव्य दीपावली मेला-2025\“\“\“\“ का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। मिट्टी के दीपकों से लेकर कृत्रिम आभूषण और खाद्य सामग्री तक की दुकानें लगेंगीं। अधिकारियों को इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों को मंच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग मेलों का आयोजन करने जा रहा है। इनमें मिट्टी के हस्तनिर्मित दीपक, आकर्षक मोमबत्तियां, कृत्रिम आभूषण, हथकरघा उत्पाद, घरेलू सजावटी सामान, पूजा सामग्री, आचार, मुरब्बा, मसाले और अन्य सामग्री प्रदर्शित होंगी।

ये उत्पाद विभिन्न दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ के सहयोग से तैयार किए गए हैं। गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ जैसे मंडलों में मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस्ती, अलीगढ, वाराणसी, झांसी, प्रयागराज, बरेली आदि में भी मेले का आयोजन किया जा रहा है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि योगी सरकार ने दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।

दीपावली मेला न केवल उनके हुनर को मंच देगा, बल्कि समाज को यह संदेश देगा कि हर व्यक्ति अपनी प्रतिभा से समाज को रोशन कर सकता है। जल्द ही दिव्यांगजन के उत्पादों की आनलाइन बिक्री के लिए डिजिटल प्लेटफार्म्स से भी जोड़ा जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725