search

Gorakhpur Mahotsav 2026: आज से रामगढ़ताल किनारे कला, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

deltin33 2026-1-11 07:26:06 views 1217
  

पर्यटन मंत्री करेंगे तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ, समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के पर्यटन नक्शे पर चमक रहे रामगढ़ताल किनारे रविवार से तीन दिनों तक आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव में कला, संस्कृति और आध्यात्म का संगम दिखाई पड़ेगा। साथ ही महोत्सव में विरासत और विकास की ब्रांडिंग भी दिखेगी। स्थानीय प्रतिभाओं को महोत्सव का बड़ा मंच मिलेगा तो लोगों को सार्थक मनोरंजन और उद्यमियों को व्यापार-रोजगार का अवसर।

गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ रविवार को प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। औपचारिक समापन समारोह में 13 जनवरी (मंगलवार) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सानिध्य प्राप्त होगा।

शनिवार को पत्रकारवार्ता में महोत्सव से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 13 जनवरी तक होंगे लेकिन महोत्सव 17 जनवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बीते सालों की भांति इस साल भी गोरखपुर महोत्सव कला, संस्कृति, ज्ञान, विज्ञान, मेधा, मनोरंजन और रोजगार का मंच देने के लिए तैयार है। गोरखपुर महोत्सव की खासियत यह भी है कि यह हाल के आठ सालों में गोरखपुर की विकसित पहचान को एक उत्सवी मंच दे रहा है।

वर्ष 2017 से गोरखपुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रगति की नई उड़ान भरी है। कभी पिछड़ेपन का दंश झेलने वाले इस जिले ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, अभूतपूर्व औद्योगिक विकास, बेहतरीन रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी, खाद कारखाना, पिपराइच चीनी मिल, एम्स, रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, आयुष विश्वविद्यालय, चिड़ियाघर, जटायु संरक्षण केंद्र, सैनिक स्कूल, वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जैसे कई परियोजनाएं मिली।

विकास और रोजगार के साथ यहां की कला, संस्कृति भी लगातार संरक्षित और समृद्ध हुई है। इन सबको समेटते हुए यह महोत्सव गोरखपुर के विकास, कला और संस्कृति का आइना होगा। महोत्सव के अंतर्गत एक विशेष शिल्प मेले, पुस्तक मेले, कृषि प्रदर्शनी, उद्यान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा तथा फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे।

स्थानीय उत्पादों और देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों की दुकानें सजकर तैयार हो गई हैं। इन दुकानों में हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी और लकड़ी के उत्पादों के साथ पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू लोगों को आकर्षित करेगी।

इस वर्ष गोरखपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला को और अधिक भव्य एवं विविधतापूर्ण बनाया गया है। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 11 जनवरी को बालीवुड नाइट से होगा, जिसमें वरुण जैन और तनिष्ठा पुरी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे। पहले ही दिन संगीत और मनोरंजन का रंगीन आगाज महोत्सव के उत्साह को नई ऊंचाई देगा।

दूसरे दिन 12 जनवरी की शाम भोजपुरी नाइट के नाम रहेगी। भोजपुरी सिनेमा और संगीत के सुपरस्टार पवन सिंह अपने लोकप्रिय गीतों से मंच पर रंग भरेंगे। उनके गानों पर युवा ही नहीं, हर आयु वर्ग के दर्शक थिरकते नजर आएंगे। भोजपुरी संस्कृति और लोकसंगीत की यह प्रस्तुति महोत्सव को स्थानीय रंगों से और अधिक समृद्ध करेगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में स्कूल के बाद अब सरकारी दफ्तर भी रहेंगे दो दिन बंद, DM ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

महोत्सव का समापन दिवस 13 जनवरी को भक्ति और मनोरंजन के अनूठे संगम का साक्षी बनेगा। शाम को विधायक एवं प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की मधुर आवाज में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धा और संगीत का भावपूर्ण माहौल बनेगा। इसके बाद रात में बालीवुड नाइट आयोजित की जाएगी, जहां मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह के गानों पर लोग झूमते नजर आएंगे। इसी दिन सांसद रवि किशन शुक्ला का कविता पाठ भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।

गोरखपुर महोत्सव में पहले दिन के मुख्य मंच के प्रमुख कार्यक्रम

  • आइटीएम गीडा के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य मंच पर हैकाथान: सुबह 11 से 12 बजे
  • पर्यटन मंत्री द्वारा उद्घाटन एवं गीतांजलि शर्मा द्वारा लोकनृत्य: अपराह्न 1 बजे से 3:30 बजे तक।
  • सबरंग : अपराह्न 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक।
  • वरुण जैन व तनिष्ठा पुरी का बालीवुड नाइट : शाम 7:30 बजे से।


योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के कार्यक्रम

  • सांस्कृतिक संगम संस्था की ओर से नाटक \“प्रेमियों की वापसी\“ का मंचन: शाम 5 बजे से 6 बजे तक।
  • संभव संस्था की ओर से \“हे भगवान\“ नाटक का मंचन: शाम 6 बजे से 7 बजे तक।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833