search

ईरान में खामनेई के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, तस्वीरों से सिगरेट जलाकर जताया अनोखा विरोध

Chikheang 2026-1-10 19:56:56 views 455
  

ईरान में खामनेई के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं। (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान में गहराते आर्थिक संकट को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर ईरानी महिलाओं की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वो सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की तस्वीरों को आग लगाकर उससे सिगरेट जला रही हैं।

ईरान से आईं ये तस्वीरें केवल एक प्रतीकात्मक विरोध नहीं बल्कि सत्ता और सत्ता की ओर के महिलाओं पर थोपे गए सामाजिक और धर्मिक प्रतिबंधों के खिलाफ खुला एलान है।
ईरान में महिलाओं का बिना हिजाब के घूमना अपराध

ईरान वो देश है, जहां सर्वोच्च नेता की तस्वीर का अपमान करना और महिलाओं का सार्वजनिक रूप से बिना हिजाब के बाहर निकलना या सिगरेट पीना गंभीर अपराध माना जाता है, वहां इस तरह का विरोध प्रदर्शन मौजूदा सत्ता के खिलाफ बढ़ते असंतोष और गुस्से को उजागर कर रहा है। महीसा अमीनी की मौत के बाद ईरान की जनता इतने बड़े पैनामे पर पहली बार सड़कों पर है।
खामनेई की तस्वीरों से सिगरेट जलाकर महिलाओं का प्रदर्शन

ईरान में खामनेई की तस्वीर से सिगरेट जलाने की महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ये विरोध का एक शक्तिशाली रूप बन चुका है, जिसे रोकना खामनेई के लिए दूर की कोड़ी नजर आ रहा है।

  
क्यों हो रहा है विरोध?

ईरान में सर्वोच्च नेता खामनेई की तस्वीर जलाना गंभीर अपराध माना जाता है, वहीं महिलाओं के सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीने पर भी रोक है। ऐसे में महिलाओं का खामनेई की तस्वीर से सिगरेट जलाकर पीना न केवल सत्ता के खिलाफ असंतोष व्यक्त करता है, बल्कि महिलाओं पर लगाए गए सामाजिक प्रतिबंधों और अनिवार्य हिजाब जैसी पाबंदियों को खुले तौर पर खारिज करने का संदेश है।

  

ईरान इन दिनों आर्थिक संकट के दौरा से जूझ रहा है। ऐसे में ईरानी जनता ने मौजूदा सत्ता के खिलाफ बगावत के बिगुल फूंक दिया है, जिससे खामनेई की सत्ता का सिंहासन हिलने लगा है। सूत्रों की मानें को बढ़ते विरोध को देखते हुए खामनेई देश छोड़ने का फैसला भी ले सकते हैं। हालांकि ये सिर्फ अभी अटकलें है।

यह भी पढ़ें- ईरान में लोग क्यों कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन और सरकार के लिए क्या हैं इसके मायने?

यह भी पढ़ें- ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच उठी राजशाही की मांग, कौन हैं क्राउन प्रिंस रजा पहलवी?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167914