search

दिल्ली-NCR के लोग कपकंपाती ठंड के लिए रहें तैयार, पूरे हफ्ते गिरेगा पारा; अगले 48 घंटे सतर्क रहने की चेतावनी

deltin33 2026-1-10 19:57:02 views 866
  

दिल्ली विश्वविद्यालय में सर्दी के मौसम में चाय की चुस्की का आनंद लेती छात्राएं। हरीश कुमार



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने अपना सबसे भयावह रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली ने इस पूरे सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य जनवरी तापमान (6.9 डिग्री) से लगभग 2.7 डिग्री कम है। यह पिछले दो जनवरी महीनों में दर्ज सबसे निचला स्तर है।

सुबह के समय पूरे इलाके में घना कोहरा (डेंस फॉग) छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कई जगहों पर शून्य के करीब पहुंच गई। इससे सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रमुख मार्गों जैसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन धीमी रफ्तार से चल रहे थे। कई जगहों पर छोटे-मोटे हादसे भी हुए। रेलवे और हवाई अड्डों पर भी भारी असर पड़ा।

  

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दर्जनों उड़ानें विलंबित हुईं, जबकि कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। ट्रेनों के आने-जाने में भी घंटों की देरी दर्ज की गई।IMD ने स्थिति को देखते हुए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि 11 जनवरी तक घना कोहरा और शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बनी रह सकती है। कुछ इलाकों में शीतलहर की तीव्रता अधिक होने की संभावना है।  
अगले दिनों का पूर्वानुमान

  • 10 जनवरी (आज): अधिकतम तापमान 17-19 डिग्री, न्यूनतम 4.2 डिग्री। दिन में साफ आसमान रहेगा, लेकिन शाम और रात में कोहरा/धुंध बढ़ सकती है।


  • 11 जनवरी: ठंड में और इजाफा, न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री तक गिरने की संभावना। अधिकतम 16-18 डिग्री। सुबह घना कोहरा और शीतलहर का प्रभाव।
  • 12 जनवरी: न्यूनतम 4-6 डिग्री, अधिकतम 17-19 डिग्री। कोहरा जारी रहेगा, लेकिन तापमान में मामूली सुधार संभव।


IMD के अनुसार, 11 से 15 जनवरी तक औसत न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम 19.9 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले 48 घंटों में सबसे ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के 20 लाख से अधिक लोगों को राहत, पानी के भारी बिलों से मिली मुक्ति; CM रेखा गुप्ता ने दिया अपडेट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821