search

दिल्ली में छह करोड़ की हेरोइन के साथ कुख्यात ड्रग तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

cy520520 Yesterday 22:58 views 572
  

छह करोड़ रुपय की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रांस यमुना क्षेत्र में तस्करी में शामिल एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 1.022 किलो हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। इसकी पहचान दिलशाद गार्डन के इमरान उर्फ शेर खान के रूप में हुई है। पूछताछ में बरामद की गई ड्रग्स के सोर्स और रिसीवर की पहचान हो गई है और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

उपायुक्त संजीव कुमार यादव के मुताबिक, 20 फरवरी को एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की एक टीम शाहदरा जिले में ड्रग तस्करों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए तैनात थी। इसी दौरान दोपहर करीब 3:50 बजे, जब वे सेंट्रल पार्क के पास, दिलशाद गार्डन में एच-पाकेट के पास पहुंची तो उन्हें एक युवक पार्क की तरफ से स्कूटी पर आता दिखा।

पुलिस टीम को देखकर उसने अपनी स्कूटी मोड़ ली और भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में स्कूटी हैंडल से एक भारी पालीथीन बैग लटका मिला, जिसमें हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए। इसके बाद आरोपित ने कुबूल किया कि वह हेरोइन को डिलीवर करने जा रहा था।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसने दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड दी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बरामद हेरोइन रघुवीर नगर के रहने वाले एक सोर्स से खरीदी गई थी और इसे नंद ग्राम, गाजियाबाद के एक रिसीवर को सप्लाई किया जाना था। थाना नंद ग्राम, गाजियाबाद की स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रिसीवर और सोर्स का पता लगाने की कोशिश की गई लेकिन, वह फरार मिले।
पूरा परिवार ही ड्रग्स तस्करी में रहा है शामिल

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित का परिवार ट्रांस-यमुना इलाके में संगठित रूप से ड्रग्स तस्करी में शामिल रहा है। जांच के अनुसार, उसकी मां एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामलों में आरोपित रही है, हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल प्रिवेंटिव प्रावधान के तहत दिल्ली से बाहर है। पिता वर्ष 2023 में जीटीबी नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में शामिल रहा है। बड़ा भाई बीते माह थाना गीता कॉलोनी में दर्ज एनडीपीएस केस में न्यायिक हिरासत में है।

यह भी पढ़ें- DU में आदेश बेअसर, प्रतिबंध के बावजूद ग्वायर हॉल हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन; सुरक्षा पर सवाल   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392