search

क्‍या टूटने से बच गई उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी? नाराज चल रहे दो व‍िधायकों ने की मुलाकात, तीसरे नहीं आए नजर

deltin33 2026-1-17 19:57:13 views 1238
  

उपेंद्र कुशवाहा के साथ माधव आनंद व आलोक कुमार सिंंह। फेसबुक  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) विधायक दल में फूट की चर्चाओं के बीच सुलह के प्रयास तेज हो गए हैं। अब तक बागी बताए जा रहे दो विधायक-माधव आनंद और आलोक कुमार सिंह ने शुक्रवार की देर राज मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की।

इसका फोटो रालोमो के आधिकारिक फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। हालांकि तीनों के बीच हुई बातचीत का कोई विवरण फेसबुक पर नहीं दिया गया है।

रालोमो के कुल चार विधायक हैं। इनमें एक स्नेहलता मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं। एक विधायक रामेश्वर महतो अब तक नेतृत्व के संपर्क में नहीं आए हैं।

माना जा रहा है कि नाराज विधायकों को मनाने का प्रयास शुरू हो गया है। मोर्चा में विभाजन या विधानसभा में अलग गुट के रूप मान्यता के लिए चार में से तीन विधायकों का एक साथ अलग होना जरूरी है।

माधव आनंद और उपेंद्र कुशवाहा लंबे समय से एक साथ हैं। रामेश्वर महतो विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले रालोमो में शामिल हुए। वे पहली बार जदयू से विधान परिषद के सदस्य बनाए गए थे। रालोमो टिकट पर पहली बार विधायक बने हैं।

बता दें क‍ि दो दिन पहले माधव आनंद ने स्‍पष्‍ट कर दिया था कि उनके रहते पार्टी में कोई टूट नहीं होगी। हालांक‍ि इस बाद भी तीनों नाराज व‍िधायकों के अलग गुट बनाने की खबरें आ रही थीं।  
24 जनवरी को रालोमो कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर 24 जनवरी को राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश कैम्प कार्यालय में समारोह का आयोजन किया जाएगा।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा उद्घाटन करेंगे। रालोमो नेता सुभाष चंद्रवंशी करेंगे। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समारोह में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। समारोह में -भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों की प्रासंगिकता विषयक विचार संगोष्ठी भी होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477649