search

चीन के कर्ज के जाल में पूरी तरह धंसा बांग्लादेश, ढाका की हालत श्रीलंका से बदतर; पाकिस्तान से भी नाजुक स्थिति

LHC0088 Yesterday 23:26 views 466
  

चीन के कर्ज के जाल में पूरी तरह धंसा बांग्लादेश ढाका की हालत श्रीलंका से बदतर (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश अब केवल आर्थिक दबाव में नहीं, बल्कि चीन के कर्ज के जाल में बुरी तरह फंसा हुआ देश बन चुका है। हालात इतने गंभीर हैं कि खुद बांग्लादेश के शीर्ष अधिकारी मान रहे हैं कि देश कर्ज के दलदल में उतर चुका है।

स्थिति यह है कि कर्ज चुकाने का खर्च खेती और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों से भी ज्यादा हो गया है, जिससे नीतिगत फैसलों की गुंजाइश लगभग खत्म हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक ढाका अब उसी रास्ते पर बढ़ रहा है, जिस पर चलकर श्रीलंका तबाह हुआ और पाकिस्तान आज तक संभल नहीं पाया।
कर्ज के दलदल में डतर चुका है बांग्लादेश

बांग्लादेश के राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड के चेयरमैन एम अब्दुर रहमान खान ने कहा है कि देश पहले ही कर्ज के दलदल में उतर चुका है और अगर अब भी सच्चाई से मुंह मोड़ा गया तो आर्थिक उबरना असंभव हो जाएगा। 2016 में चीन की बेल्ट एंड रोड योजना से जुड़ने के बाद बांग्लादेश पर चीनी कर्ज का बोझ तेजी से बढ़ा।

ढाका को चीन से 40 अरब डालर तक की वित्तीय प्रतिबद्धताओं की उम्मीद है, जिनमें 14 अरब डालर के संयुक्त परियोजना शामिल हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि देश का कर्ज जीडीपी अनुपात 34 प्रतिशत से बढ़कर 39 प्रतिशत के पार पहुंच गया।

विश्व बैंक की अंतरराष्ट्रीय ऋण रिपोर्ट 2025 के अनुसार बीते पांच वर्षों में बांग्लादेश का विदेशी कर्ज 42 प्रतिशत बढ़कर करीब 105 अरब डालर हो गया है। विदेशी कर्ज अब देश की निर्यात आय के लगभग 192 प्रतिशत के बराबर पहुंच चुका है, जबकि निर्यात का करीब 16 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ कर्ज चुकाने में खर्च हो रहा है।
आज भी कराह रहा है पाकिस्तान

जहां श्रीलंका पहले ही डिफाल्ट कर अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी झेल चुका है, वहीं पाकिस्तान आज भी आइएमएफ के सहारे और चीन के करीब 30 अरब डालर के कर्ज तले कराह रहा है।विशेषज्ञों की राय लगभग एकमत है कि यदि बांग्लादेश ने उधारी की नीति, चीनी परियोजनाओं की व्यवहारिकता और कर्ज की शर्तों में तुरंत पारदर्शिता और सख्त सुधार नहीं किए, तो उसकी आर्थिक कहानी श्रीलंका से कहीं अधिक दर्दनाक और पाकिस्तान से कहीं अधिक लंबी त्रासदी में बदल सकती है।

37 लाख लोगों को बनाया निशाना, 54 की हो गई मौत; आवारा कुत्तों के काटने का पूरा आंकड़ा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147334

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com