search

समस्तीपुर SP का बड़ा एक्शन: 90 से अधिक पुलिस अफसरों का वेतन रोका, थानाध्यक्षों पर भी गिरी गाज

cy520520 2026-1-8 21:26:43 views 838
  



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। सरकार के सात-निश्चय संकल्प को समस्तीपुर पुलिस भी पूरा करेगी। पुलिस थानों और कार्यालयों पर भी सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जनता दरबार में किसी भी फरियादी को परेशानी न हो इसका खास ध्यान रखने का दिशा-निर्देश दिया गया है। उक्त बातें एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। अनुसंधान से लेकर गिरफ्तार और लॉ एंड ऑर्डर में थानाध्यक्ष के साथ ही सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। सभी थानों में तैनात सेक्टर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधियों को पनपने नहीं दे। किसी भी तरह की लापरवाही के लिए केवल थाना अध्यक्ष को दोषी नहीं माना जाएगा। सभी सामान रूप से इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने केस लंबित होने की वजह से 90 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी है। इसमें कई थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। मीटिंग के दौरान मुसरीघरारी और ताजपुर थानाध्यक्ष को एसपी ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।

उन्होंने कहा कि थानेदार को यह ज्ञात होना चाहिए कि उसके क्षेत्राधिकार में क्या चल रहा। कार्य में स्पष्टता होने के साथ ही चप्पे-चप्पे पर निगाह रहनी चाहिए। किसी घटना की जानकारी एक सप्ताह बाद मिलना उचित नहीं है। पुलिस की सक्रियता बढ़ाने को लेकर सभी पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिया।

उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण की विस्तृत रणनीति पर निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब और अवैध कारोबार पर विशेष निगरानी रहे। जमीन विवाद और आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। ठंड को देखते हुए रात्रि गश्त नियमित रूप से होनी चाहिए।

मौके पर सदर एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, यातायात डीएसपी आशीष राज, सदर टू डीएसपी संजय कुमार, नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
थाना और पुलिस अंचल की भौगोलिक स्थिति पर चर्चा:

सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ ही थाना और पुलिस अंचल की भौगाेलिक स्थिति पर पुलिस पदाधिकारियों से चर्चा की गई। साथ ही नए पुलिस अनुमंडल पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि सभी बड़े क्षेत्र वाले थाना के थानाध्यक्ष से एसपी ने पुलिस नाका बनाने को लेकर चर्चा की। इसमें विभूतिपुर, हसनपुर, उजियारपुर, कल्याणपुर, हसनपुर, पूसा, ताजपुर समेत अन्य थाना इलाकों में नाका निर्माण पर विचार विमर्श किया गया।

बताया गया कि जिले में निर्माणाधीन नए फोरलेन को देखते हुए उन इलाकों में पुलिस की सक्रियता को अभी से बढ़ाने पर जोर दिया गया है। बताया गया कि आने वाले दिनों में जिले के कई अलग-अलग इलाकों में थाना खोलने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जाएगा। साथ ही वर्तमान पुलिस अंचल को कई भागों में बांटने की तैयारी की जा रही है। इसके मुख्यालय बनने को लेकर चर्चा की गई है।

बताया गया कि वर्तमान पुलिस अंचलों को विभाग के निर्देश पर पुनर्गठन किया जाना है। इसी तरह से रोसड़ा अनुमंडल के बड़े क्षेत्र को देखते हुए उसे बांटने की तैयारी की जा रही है, ताकि ला एंड आर्डर में पुलिस को सहूलियत हो और कार्य तेज गति से निष्पादित हो सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162286