search

Weather Updates: कानपुर में सर्दी सितम, शीत दिवस घोषित, घने कोहरे और ठंड को देखते हुए दो दिन स्कूल बंद करने के आदेश

deltin33 2026-1-8 21:26:42 views 1160
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। पहाड़ों से आ रही उत्तर - पश्चिमी हवा के रुख में बदलाव आया है। इससे घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बीच बृहस्पतिवार को धूप भी निकली रही। इसके बावजूद दिन और रात का तापमान नीचे चला गया। कानपुर का मौसम शीत दिवस की श्रेणी में शामिल हो गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान धीरे - धीरे मौसम में सुधार की संभावना जताई है लेकिन गलन भरी सर्दी और घने कोहरे के मौसम को देखते हुए डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जिले में नर्सरी से आठवीं तक सभी स्कूलों में नौ और 10 जनवरी को अवकाश की घोषणा की है। 10 जनवरी तक स्कूल बंद रहने के बाद रविवार को भी अवकाश रहेगा। इससे स्कूल लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे।

पहाड़ों से बह रही उत्तर - पश्चिमी हवा ने दो दिन से रुख बदल दिया है। अब हवा का रुख उत्तर से पूर्व की ओर है। इससे पहाड़ों से आ रही सर्द हवा की रफ्तार भी घटी है। बृहस्पतिवार की सुबह से शहर में घना कोहरा रहा। दृश्यता शहर में 40 मीटर के आस - पास रही। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवा का रुख बदलने से अरब सागर से नम हवा भी आने लगी है। इससे कोहरा घना हो रहा है।

पंजाब के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ ठहरा हुआ है। इससे बर्फबारी वाले पहाड़ी इलाकों से सर्द एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा का आना भी जारी है। दोनों दिशाओं की हवा के आने से कानपुर के आस - पास के क्षेत्रों में कोहरा और गलन वाली सर्दी दोनों अपना असर दिखा रही हैं। बृहस्पतिवार को शीत दिवस की स्थितियों में भी इसकी भूमिका है।

मौसम बदलने से हालांकि कानपुर अब प्रदेश के पांच सबसे कम तापमान वाले जिलों से बाहर निकल गया है। दिन का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। चकेरी एयरफोर्स पर अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा है। शहर में अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 0.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री की कमी दर्ज हुई है।

    तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
   
   
   31 दिसंबर
   4.6
   16.4
   
   
   1 जनवरी
   5.6
   19.9
   
   
   2 जनवरी
   7.2
   14.5
   
   
   3 जनवरी
   10.6
   16.4
   
   
   4 जनवरी
   3.2
   17.4
   
   
   5 जनवरी
   5.6
   17.9
   
   
   6 जनवरी
   4.6
   16.5
   
   
   7 जनवरी
   9.4
   16.3
   
   
   8 जनवरी
   5.6
   15.4
   
   
   स्रोत : सीएसए मौसम विभाग
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821