search

कन्नौज की घटना के बाद लखीमपुर जेल में बढ़ाई गई सतर्कता, चार बार हो रही बंदियों की गिनती

Chikheang 2026-1-8 16:26:47 views 1144
  



संवाद सूत्र, लखीमपुर। कन्नौज जेल से कंबल के सहारे बंदियों के भागने की घटना के बाद जेल प्रशासन ने जिला कारागार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। जेल प्रशासन दिन में चार बार बंदियों की गिनती करवा रहा है। इसके अलावा सुबह के समय कोहरा छटने पर ही बंदियों को बैरक से बाहर निकाला जा रहा है।

रविवार रात कन्नौज जेल से नए साल के जश्न के दौरान दो बंदी भाग गए थे। जेल प्रशासन को इसकी जानकारी सोमवार सुबह गिनती के समय हुई। जांच में सामने आया था कि जेल प्रशासन सिर्फ एक ही बार बंदियों की गिनती करवा रहा था। जेल प्रशासन की इस लापरवाही पर शासन स्तर से सभी जेलों में बंदियों की गिनती अब तीन बार अनिवार्य रूप सेस कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी बंदियों की गिनती कराई जाएगी।

जेल प्रशासन ने इसके लिए बैरक प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है। शासन ने ठंड में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाकर बंदियों को दिए जाने वाले कंबलों की भी सुबह शाम नियमित गिनती कराने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि जिला कारागार प्रशासन बंदियों की चार बार गिनती करवा रहा है।  

कुल बंदी: 823
पुरुष- 745
महिला- 30
अल्पव्यस्क- 48
विचाराधीन बंदी-722
सिद्धदोष बंदी- 101

  


सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। बंदियों की गिनती एक दो बार नही, बल्कि चार बार कराते हैं। कोहरे को देखते हुए बैरक तब खुलवाई जाती हैं, जब दृश्यता बेहतर हो जाती है। जेल में सुरक्षा को लेकर सभी को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।- पीडी सलौनिया, अधीक्षक, जिला कारागार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166758