search

जम्मू में महिला को चाकू घोंपकर किया लहूलुहान, पुलिस से बचने के लिए रची खौफनाक साजिश; आरोपी गिरफ्तार

LHC0088 1 hour(s) ago views 887
  

जम्मू पुलिस ने महिला पर चाकू से हमला करने वाले युवक को पकड़ा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने एक महिला पर धारदार हथियार से कई बार वार किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को एक महिला को चाकू मारे जाने की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे।

राफिया बानो को गर्दन समेत कई जगहों पर चाकू के घाव लगे थे। वे उसे बेहतर इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) ले गए। जांच में पता चला कि आरोपी अमरजीत सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को भी धारदार चाकू से घायल करने की कोशिश की।

हालांकि, पुलिस समय रहते उसे काबू कर लिया गया। उन्होंने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला राफिया बानो का अभी इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गंग्याल पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

एजेंसी इनपुट के साथ...
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164670