search

यूपी-उत्तराखंड का सफर होगा आसान, रेलवे बोर्ड ने दी 65 KM लंबी डबल लाइन को मंजूरी, जानें क्या होगा फायदा

Chikheang 2026-1-8 06:26:24 views 467
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



  

धर्मेन्द्र दीपक शर्मा, जागरण, बहेड़ी। स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से रेलवे बोर्ड ने भोजीपुरा-लालकुआं रेलवे ट्रैक को डबल लाइन करने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड की ओर से विगत एक जनवरी को पांच प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। जिनमें भोजीपुरा-लालकुआं डबल लाइन प्रोजेक्ट भी शामिल है।

इस संबंध में रेलवे बोर्ड के गति शक्ति सिविल प्रथम के डायरेक्टर दीपक सिंह की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को भेजे गये पत्र में 65 किलोमीटर के भोजीपुरा से लालकुआं तक के रेलवे रूट के पूरे प्राजेक्ट की मंजूरी की सूचना दी गई है। भोजीपुरा-लालकुआं के साथ ही लालकुआं-काठगोदाम, लालकुआं-रामपूर, सीवान-थावे, भोजीपुरा बाइपास लाइन सेंथल-देवरनिया तथा छपरा-बासईपास लाइन छपरा-ग्रामीण मांक्षी के रूट को भी डबल लाइन की मंजूरी दी गई है।
परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार व लाभ

भोजीपुरा-लालकुआं रेलवे रूट को डबल लाइन करने की मांग क्षेत्रीय लोग लंबे समय से उठा रहे थे। तीन माह पहले अपने संसदीय क्षेत्र की बहेड़ी विधानसभा के दौरे पर आये केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के सामने लोगों ने भोजीपुरा-लालकुआं रेलवे रूट को डबल लाइन करने की मांग उठाई थी।

तब केंद्रीय राज्यमंत्री ने उक्त कार्य को शीघ्र मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया था। भोजीपुरा-लालकुआं रेलवे डबल रूट होने से बहेड़ी सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों और माल ढुलाई दोनों को कई लाभ होंगे। ट्रेनों की जहां संख्या में वृद्धि होने से यात्रियों की यात्रा सुगम बनेगी। यात्रा का समय भी कम होने से लाभ होगा।

पारिचालन पहले से अधिक सुरक्षित व तेज गति से होगा। इससे यात्रियों की लगने वाली प्लेटफार्मों व ट्रेनों में भीड़ कम होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर अर्थव्यवस्था को भी समुचित गति मिलने की संभावना बनेगी। कनेक्टिविटी अब पहले से ज्यादा बढ़ जायेगी। इसके अलावा रोजगार के अवसर भी बढ़ने की आशा है।




यह भी पढ़ें- 8-लेन सड़क, V-शेप फ्लाइओवर और नो-ट्रैफिक जोन: जानें बरेली के नए पीलीभीत बाईपास की 5 बड़ी खासियतें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166812