search

Mark Carney: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी करेंगे भारत का दौरा, डिफेंस और ट्रेड डील पर रहेगी नजर

Chikheang 1 hour(s) ago views 146
Canadian PM Mark Carney: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को अपनी पहली भारत यात्रा पर आ रहे हैं। जस्टिन ट्रूडो के बाद सत्ता संभालने वाले कार्नी की यह यात्रा भारत-कनाडा संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है। सोमवार को उनके कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह दौरा 26 फरवरी से 7 मार्च तक चलने वाली उनकी तीन देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की यात्रा का हिस्सा है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और रक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।



मुंबई और दिल्ली का करेंगे दौरा



प्रधानमंत्री कार्नी अपने दौरे की शुरुआत भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से करेंगे, जिसके बाद वे नई दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), संस्कृति और रक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी नई साझेदारियों पर चर्चा होगी। कार्नी भारत के बड़े बिजनेस लीडर्स के साथ भी मुलाकात करेंगे ताकि कनाडा में निवेश के नए अवसर पैदा किए जा सकें और दोनों देशों के उद्योगों के बीच मजबूत संबंध बनाए जा सकें।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/lucknow-ma-shot-his-father-dead-and-his-dismembered-body-in-blue-drum-article-2374810.html]Lucknow: एक और ब्लू ड्रम कांड! पिता को मारी गोली…शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया, इस बात पर था नाराज
अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/your-money/can-wife-get-husband-salary-details-through-rti-rajasthan-high-court-verdict-on-personal-information-and-maintenance-rights-2374782.html]क्या RTI के जरिए पति की सैलरी जान सकती है पत्नी? हाई कोर्ट ने दिया अहम फैसला
अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:56 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/suvendu-adhikari-issues-chargesheet-says-tmc-broke-promises-made-to-the-public-article-2374796.html]\“TMC जनता से किए वादे तोड़े\“ सुवेंदु अधिकारी ने जारी की चार्जशीट, ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:35 PM

2030 तक $70 बिलियन का व्यापार का है लक्ष्य



भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंध काफी मजबूत रहे हैं और इसे और विस्तार देने की तैयारी है। 2024 में भारत कनाडा का सातवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था, जिसमें दोनों देशों के बीच लगभग $31 बिलियन का व्यापार हुआ। 2025 के जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान, दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई थी। इसका लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर $70 बिलियन तक पहुंचाना है।



इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मजबूती बढ़ाने पर होगा फोकस



भारत के बाद मार्क कार्नी ऑस्ट्रेलिया और जापान का दौरा भी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और कैनबरा में वे पीएम एंथनी अल्बनीस से मिलेंगे और रक्षा, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों पर चर्चा करेंगे। वे लगभग 20 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की संसद को संबोधित करने वाले पहले कनाडाई पीएम बनेंगे। जापान की राजधानी टोक्यो में वे पीएम ताकाइची साने के साथ क्लीन एनर्जी, खाद्य सुरक्षा और \“मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक\“ क्षेत्र की सुरक्षा पर चर्चा करेंगे।



कार्नी के कार्यालय ने स्पष्ट किया कि अनिश्चितता भरे वैश्विक माहौल में कनाडा अपनी अर्थव्यवस्था को लचीला और स्वतंत्र बनाने के लिए भारत जैसे मजबूत भागीदारों के साथ व्यापार और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना चाहता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166848