search

फरवरी में ही दिल्ली में बढ़ने लगी गर्मी, तापमान 30 डिग्री के पार; मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Chikheang 1 hour(s) ago views 201
  

कनॉट प्लेस में तेज धूप के बीच गुजरती युवतियां। (फाइल फोटो- जागरण)



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की सुबह भले ही हल्की धुंध के साथ हो रही हो, लेकिन दोपहर होते-होते राजधानी \“गर्म\“ होने लगी है। सोमवार को दिल्ली वासियों ने फरवरी के महीने में ही चिलचिलाती धूप का अनुभव किया। आलम यह है कि छह दिनों के भीतर दूसरी बार तापमान 30 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया।

दिल्ली में अब सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री ज्यादा 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 29 से 95 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड हुआ। याद रहे कि इससे पहले 17 फरवरी को तापमान 30.9 डिग्री पहुंचा था।

  
15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि साफ आसमान और हवा में नमी की कमी के चलते धूप का सीधा असर पड़ रहा है। दोपहर 11 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो रही है कि लोग अब जैकेट और स्वेटर छोड़ सूती कपड़ों की ओर रुख करने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह धुंध रहेगी, लेकिन दिन भर आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम 13 डिग्री रहने की उम्मीद है। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी, जो थोड़ी राहत दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में फरवरी में भी प्रदूषण ने नहीं छोड़ा पीछा, AQI 229 और तापमान 30 डिग्री के करीब दर्ज

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गुजरती फरवरी के साथ सर्दी की विदाई तय, बढ़ते तापमान से बदला मौसम का मिजाज; आज छाए रहेंगे बादल

  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166848