search

भारतीय धावक जिन्‍सन जानसन ने की संन्यास की घोषणा, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

deltin33 2026-1-7 20:26:52 views 742
  

जिन्सन जानसन



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय धावक जिन्सन जानसन ने बुधवार को संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि 15 वर्षों के करियर के बाद अब कुछ नया करने का समय आ गया है।

केरल के इस 34 वर्षीय एथलीट ने कहा कि उनका सफर मुश्किल ट्रेनिंग, संघर्षों और दर्दनाक चोटों से भरा रहा। जानसन ने अक्टूबर 2023 में हांग्झोउ एशियाई खेलों में 1500 मीटर में कांस्य पदक जीतने के बाद से किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है।

उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ क्षण 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 1500 मीटर में तीन मिनट 44.72 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीतना रहा। इन्हीं खेलों में उन्होंने 800 मीटर में रजत पदक भी जीता था।

जानसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सपने देखने वाले लड़के की यात्रा कोलकाता से शुरू हुई और 2023 हांग्झोउ एशियाई खेलों के पोडियम तक पहुंची। धन्यवाद, एथलेटिक्स।

इस एथलीट ने लिखा कि कुछ यात्राएं मीटर और सेकेंड में मापी जाती हैं। कुछ आंसुओं, बलिदानों, आस्था और उन लोगों से देखी जाती हैं जो आपको कभी गिरने नहीं देते।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475687