search

सिद्धार्थनगर में बर्फीली हवाओं के बीच गलन भरी ठंड से लोग हुए परेशान, कल थोड़ी राहत के आसार

Chikheang 2026-1-7 17:26:43 views 414
  



  

जागरण संवाददाता, इटवा। पहाड़ों पर बर्फबारी के प्रभाव से तराई क्षेत्र ठिठुर रहा है। बुधवार को भी सिद्धार्थनगर में बर्फीली हवाओं के बीच गलन भरी ठंड ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, मगर ठंड हवाओं के कारण बेअसर रही। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार के बाद ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। कोहरे का घनत्व भी कम होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरान्त बर्फ़बारी वाले पहाड़ी इलाकों से आ रही ठण्डी एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी/पछुआ हवाओं के प्रभाव से पिछले चार जनवरी से मौसम काफी सर्द है। न्यूनतम तापमान में आई प्रभावी गिरावट परिणाम कोहरा बढ़ने के साथ गलन भरी ठंड में वृद्धि हुई है।

धूप न निकलने या देर से निकलने के कारण कई दिनों तक शीतदिवस की स्थिति बनी रही। कड़ाके की ठंड ने जनमानस को बेहाल करने का काम किया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि कल तक ठंड इसी प्रकार बनी रह सकता है। इसके बाद कोहरे के घनत्व में और कमी आने तथा तापमान में बढ़ोत्तरी होने से ठण्ड की स्थिति में अल्पकालिक सुधार की संभावना है।  

पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो मंगलवार को 13.4 व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस था तो बुधवार को अधिकतम तापमान 16.7 व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। सुबह में कोहरा छाया रहा। समय आगे बढ़ने के साथ बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ी रही। दोपहर में करीब डेढ़ बजे के बाद हलकी धूप निकली, पर ठंड हवाओं के कारण बेदम रही। शाम होते ही गलन में फिर से बढ़ोत्तरी हुई।

राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कल तक इसी प्रकार मौसम बना रहेगा। इसके बाद थोड़ा सुधार आने और तापमान में बढ़ोत्तरी के बीच ठंड में थोड़ी कमी आने की संभावना है।
पिछले एक सप्ताह के दौरान इस तरह रहा तापमान

दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम

7 जनवरी 16.7 8.0
6 जनवरी 13.4 6.4
5 जनवरी 18.7 8.3
4 जनवरी 18.5 9.9
3 जनवरी 15.1 9.3
2 जनवरी 20.2 8.6
1 जनवरी 20.4 5.6


नोट-  तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167401