search

ब‍िहार के ड‍िप्‍टी सीएम बने डॉक्‍टर; व‍िजय कुमार स‍िन्‍हा ने कहा-डोज धीरे-धीरे दे रहे हैं, क‍िसकी ओर था इशारा?

Chikheang 2026-1-7 15:26:33 views 1173
  

प्रेस कांफ्रेंस करते उपमुख्‍यमंत्री व‍िजय कुमार सिन्‍हा। सौ-व‍िभाग  



ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सह राजस्‍व एवं भूमि सुधार व‍िभाग के मंत्री व‍िजय कुमार सिन्‍हा ने कहा है कि बीमारी का डोज हिसाब से दिया जा रहा है।  

क्‍योंक‍ि ज्‍यादा डोज अनर्थ या रिएक्‍शन भी कर सकता है। इसलिए थोड़ा-थोड़ा डोज देकर बीमारी ठीक करना चाहते हैं। देसी इलाज पर भी विश्‍वास करते हैं। ऑपरेशन की जरूरत पड़ेगी तो एलोपैथ की भी व्‍यवस्‍था रखते हैं।  

वे बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। वे राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग में सुधार की प्रक्रिया की चर्चा कर रहे थे। कहा क‍ि सुधार की प्रक्र‍िया धीरे-धीरे हो रही है।  
31 मार्च तक बदलेगा माहौल

इसलिए धीरे-धीरे डोज दे रहे हैं। पूर्ण विश्‍वास है कि 31 मार्च तक सुखद एवं स्‍वस्‍थ वातावरण का माहौल बनेगा। हर बिहारी गर्व महसूस करेगा सरकार की नई पहल से।  

बिहार में अराजकता फैलाने वाले नहीं बचेंगे। CM नीतीश कुमार का स्‍पष्‍ट निर्देश है। ऐसे लोगों को चिह्न‍ित कर रहे हैं। भूमि माफिया हो या बालू माफिया।
बालू माफ‍िया के लिए कड़े प्रविधान

बालू माफिया के लिए तो और नए एक्‍ट लाने जा रहे हैं। उसमें कई ऐसे प्रविधान हैं जिसमें पूरी पारदर्शिता के साथ स्‍थ‍िति‍ और बेहतर होगी। विभाग में लोगों की अपेक्षा बढ़ी है। उनकी अपेक्षा और विश्‍वास पर खरा उतरना हमारा लक्ष्‍य है।  

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डिप्‍टी सीएम ने विभाग के परिपत्र संग्रह का वि‍मोचन भी किया। इसमें 2003 से 2023 तक के नियमों व दिशानिर्देशों को चार भागों में रखा गया है।  

उन्‍होंने बताया कि भूमि सुधार जनकल्‍याण संवाद के तहत लंबित भूमि मामलों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है। काम के निष्‍पादन में काफी गत‍ि आई है।  

मामलों में चार हजार से अधिक की कमी आई हे। मकर संक्रांत‍ि के बाद विभाग की प्रगत‍ि रिपोर्ट सार्वजन‍िक की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि निगरानी का दायरा अब अंचल स्‍तर तक बढ़ेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167931