search

करोड़पति टैक्सपेयर्स की संख्या में 22% का उछाल, लेकिन ITR फाइल करने में 5 से 10 लाख कमाने वाले सबसे आगे

LHC0088 4 day(s) ago views 278
  

करोड़पति टैक्सपेयर्स की संख्या में 22 फीसदी का उछाल, लेकिन ITR फाइल करने में 5 से 10 लाख कमाने वाले सबसे आगे



नई दिल्ली। भारत में करोड़पतियों की संख्या में इजाफा हुआ है। 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक कमाने वालों की संख्या बढ़ी है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 1 करोड़ या उससे अधिक कमाने वाले जिन्होंने इनकम टैक्स भरा है, उनकी संख्या में 22 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

डेटा से पता चला कि FY26 के दौरान, 1 अप्रैल से 31 दिसंबर के बीच, 9 करोड़ से ज्यादा रिटर्न फाइल किए गए, जबकि FY25 की इसी अवधि में 8.92 करोड़ रिटर्न फाइल किए गए थे, जो 1.22 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दिखाता है।
किस स्लैब में कितनी हुई ग्रोथ?

5 लाख रुपये तक की कमाई करने वालों की इनकम रिटर्न फाइल करने की संख्या में कमी आई है। लेकिन सभी स्लैब को मिला दिया जाए तो आईटीआर फाइल करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ।
आय सीमाबदलाव
5 लाख तक-24.10%
5 लाख - 10 लाख15.40%
10 लाख - 50 लाख17.30%
50 लाख - 1 करोड़21.40%
1 करोड़ - 5 करोड़21%
5 करोड़ - 10 करोड़ 29.70%
10 करोड़ से ज्यादा28.30%


सबसे ऊंचे चार ब्रैकेट, जो ₹50 लाख से लेकर ₹10 करोड़ से ज्यादा तक हैं, उनमें से हर एक में 20 परसेंट से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई है, जिसमें सबसे ज्यादा इनकम वाली कैटेगरी में सबसे तेज बढ़ोतरी हुई है। 5 से लेकर 10 करोड़ रुपये की कमाई करने वालों की संख्या में 29.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
इस स्लैब में सबसे ज्यादा लोगों ने भरा इनकम टैक्स रिटर्न

5 लाख तक की कमाई करने वाले स्लैब में 2,74,20,395 लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न भरा। वहीं, 5 लाख से 10 लाख रुपये वाले स्लैब में 3,83,31,082 लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है। 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक वाले स्लैब में 1,50,33,567 लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है।
आय सीमाFY2024-25FY2025-26
5 लाख तक3,61,42,605 22,74,20,395
5 लाख - 10 लाख3,32,10,955 33,83,31,082
10 लाख - 50 लाख1,28,12,773 11,50,33,567
50 लाख - 1 करोड़6,28,3007,62,719
1 करोड़ - 5 करोड़2,90,8153,51,804
5 करोड़ - 10 करोड़16,40921,278
10 करोड़ से ज्यादा9,87412,670


50 लाख रुपये से 1 करोड़ तक वाले स्लैब में से 7,62,719 लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है। 1 करोड़ से 5 करोड़ तक वाले स्लैब में 3,51,804 लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया।

यह भी पढ़ें- नए साल पर नई ब्याज दरें, पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में मिलता है सबसे ज्यादा रिटर्न; गारंटीड रिटर्न के साथ निवेश का मौका!
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148446

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com