search

Weather Update: कानपुर में फरवरी में ही 30°C पार, होली से पहले और झुलसाएगी गर्मी

LHC0088 1 hour(s) ago views 448
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। होली से पहले गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, फरवरी महीने में बुधवार को पहली बार पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया।फरवरी महीने में औसत बारिश 56 प्रतिशत से कम होने के कारण गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि होली से पहले पारा 32 डिग्री से ऊपर जा सकता है।ऐसे में इस बार जून महीने से पहले गर्मी अपनी तपिश का अहसास कराना शुरू कर देंगी।


बीते साल 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री का पार कर गया था। वहीं साल 2024 में 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है, वही न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है।


वही सुबह और रात में मौसम में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड का मिश्रित असर देखने का मिल रहा है। सापेक्ष आर्द्रता अधिकतम 93 प्रतिशत तथा न्यूनतम 23 प्रतिशत दर्ज की गई। जिससे सुबह हल्की नमी और दोपहर में शुष्क गर्मी का अहसास हुआ। हवा की औसत गति 2.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभा से मिली जानकारी के अनुसार आगामी पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और वर्षा की कोई संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आमतौर पर गर्मी का सीजन 10 से 15 मार्च के बाद शुरू होता है। लेकिन इस बार शुष्क मौसम जल्दी आने से ऐसा हो रहा है। बारिश भी इस महीने में जितनी होनी चाहिए वह नहीं हुई है।

कानपुर समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस बार फरवरी में बारिश की मात्रा का अनुपात शून्य रहा। इसमें कानपुर व इसके आसपासके क्षेत्र ही ऐसे हैं, जहां पर पांच प्रतिशत बारिश हुई है। इसी वजह से इस बार गर्मी जल्दी और झुलसाने वाली पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार सर्दी का मौसम अधिक समय तक रहने के कारण उम्मीद की जा रही थी लानीना समय से सक्रिय होगा और पश्चिमी विक्षोभ बढ़ने से नमी भी बनी रहेगी पर जलवायु परिवर्तन की वजह से इन दोनों की सक्रियता न होने से अचानक गर्मी बढ़ने लगी है।




    वर्ष तारीख अधिकतम तापमान (°C)
   
   
   2025
   21 फरवरी
   31°C
   
   
   2024
   27 फरवरी
   32°C
   
   
   2024
   28 फरवरी
   33°C
   
   
   2023
   20 फरवरी
   31°C
   
   
   2021
   21 फरवरी
   31°C
     
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816