search

फरवरी से बजने लगेंगी शहनाइयां, इस वर्ष 59 मुहूर्त, जानिए क‍िस-क‍िस दिन हैं शुभ लग्‍न

deltin33 2026-1-6 18:57:18 views 1238
  

फरवरी में होगी शुभ लग्‍न की शुरुआत। सांकेति‍क तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, पटना। Auspicious Time for Marriage: एक बार फिर शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी। घरों में मंगल गीत गाये जाएंगे। सड़कों पर उत्‍साह में नाचते बरात‍ियों और सजे-धजे दूल्‍हे दिखाई देंगे।  

दरअसल अब शुभ मुहूर्त करीब आ गया है। इस वर्ष शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त फरवरी माह से शुरू होगा। शुक्र ग्रह एक फरवरी को उदित होंगे। इसके बाद 5 फरवरी से 12 दिसंबर तक कुल 59 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

ज्योतिषाचार्य पीके युग के अनुसार विवाह के लिए गुरु और शुक्र ग्रह का उदित होना आवश्यक होता है। इन दोनों में से कोई एक भी ग्रह अस्त अवस्था में होता है, तो विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं बनते है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सबसे अधिक शुभ मुहूर्त फरवरी में हैं। इस महीने में कुल 12 लग्न हैं। इसके बाद मार्च, अप्रैल, मई और जून में आठ-आठ मुहूर्त रहेंगे। वहीं जुलाई, नवंबर में चार-चार और दिसंबर में सात शुभ मुहूर्त हैं।
ज्येष्ठ महीने में नहीं होंगे शुभ कार्य

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस वर्ष ज्येष्ठ अधिकमास पड़ रहा है। इस कारण 17 मई से 15 जून और 16 जून से 14 जुलाई तक ज्येष्ठ माह रहेगा।

इस दौरान शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा 25 जुलाई से 20 नवंबर तक चातुर्मास रहेगा। इस अवधि में भगवान श्रीहरि योगनिद्रा में चले जाएंगे। इसके कारण मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी।  

शादी के शुभ मुहूर्त


  • फरवरी: 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
  • मार्च: 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12
  • अप्रैल: 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
  • मई: 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
  • जून: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
  • जुलाई: 1, 6, 7, 11
  • नवंबर: 21, 24, 25, 26
  • दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821