search

Kedarnath Dham: बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव मूर्ति सभा मंडप में विराजमान, भैया दूज पर बंद होंगे कपाट

Chikheang 2025-10-22 21:37:19 views 1252
  

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति सभा मंडप में हुई विराजमान। जागरण



संवाद सहयोगी, जागरण रुद्रप्रयाग। 12ज्योर्तिलिंग में शामिल भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति को डोली में सजाकर मंदिर में विराजमान किया गया। 23 अकटूबर यानी भैयादूज के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट पौराणिक रीति रिवाजों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बद्री-केदार मंदिर समिति ने कपाट बंद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परम्परानुसार प्रतिवर्ष भैयादूज पर ही बाबा केदार के कपाट बंद किए जाते हैं। बुधवार को केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति को मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। जैसे ही भगवान की पंचमुखी उत्सव डोली मंदिर परिसर परिसर पहुंची। भक्तों की जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस दौरान भक्तों ने उत्सव डोली की दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर की एक परिक्रमा के बाद उत्सव डोली को सभा मंडप में विराजमान किया गया।

गुरूवार यानी भैयादूज के अवसर पर सुबह साढे 8 केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। सुबह 6 बजे गर्भ गृह के कपाट बंद होंगे, जबकि साढ़े 8 बजे मंदिर का मुख्य द्वार बंद किया जाएगा। कपाट बंद होने के बाद केदार बाबा की डोली पहले दिन रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी।

24 अक्टूबर को रामपुर से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा 25 अक्टूबर को गुप्तकाशी से प्रस्थान अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजामन होगी। जहां शीतकाल के छह माह तक यहीं पर नित्य पूजाएं संपन्न की जाएंगी। वहीं मंदिर के कपाट बंद करने को लेकर बीकेटीसी के साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, यात्रा प्रबंधन एवं संबंधित विभागों ने सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं।

जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, यात्रा प्रबंधन एवं संबंधित विभागों द्वारा कपाट बंद होने के उपलक्ष्य पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने कहा कि केदारनाथ के कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। जिसके बाद विभिन्न पड़ावों पर विश्राम के बाद डोली 25 अक्टूबर को ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। केदारनाथ की पंचमुखी मूर्ति को भंडार से बाहर लाकर मंदिर के सभामंडप में विराजमान किया गया।
-

- वाईएस पुष्पवाण, बीकेटीसी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं सुपरवाइजर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953