search

अब घर बैठे मिलेगा ओंकारेश्वर का महाप्रसाद, डाक विभाग करेगा होम डिलीवरी; जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

deltin33 2026-2-24 01:56:11 views 1234
  

अब घर बैठे मिलेगा ओंकारेश्वर का महाप्रसाद (फाइल फोटो)



जेएनएम, खंडवा। प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर जाने की इच्छा रखने वाले लेकिन किसी कारणवश न पहुंच पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने एक बड़ी सुविधा की घोषणा की है। अब ओंकारेश्वर का पवित्र लड्डू महाप्रसाद पोस्ट ऑफिस (डाक विभाग) के माध्यम से देश के किसी भी कोने में श्रद्धालुओं के घर तक पहुंचाया जाएगा।
ऑनलाइन बुकिंग और निःशुल्क उपहार

खंडवा अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा शीघ्र ही धरातल पर आने वाली है। देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले श्रद्धालु ओंकारेश्वर मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर महाप्रसाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। प्रशासन ने इस सेवा को और भी खास बनाया है, प्रसाद के पैकेट के साथ भक्तों को शिव चालीसा, रुद्राक्ष और एक मंदिर दर्शन कार्ड भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भेजा जाएगा।
मंदिर प्रांगण में खुलेगा डाक काउंटर

प्रसाद की सुचारू डिलीवरी और बुकिंग के लिए ओंकारेश्वर मंदिर प्रांगण में ही डाक विभाग का एक विशेष काउंटर स्थापित किया जा रहा है। इस काउंटर के माध्यम से श्रद्धालु न केवल प्रसाद वितरण की बुकिंग कर सकेंगे, बल्कि डाक विभाग की अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ भी उठा सकेंगे। इससे मंदिर आने वाले यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
डिजिटल सेवाओं का विस्तार

उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने करीब एक वर्ष पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे आनलाइन दर्शन, ई-आराधना और \“शीघ्र दर्शन\“ टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की थी।

इस डिजिटल पहल का बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। ई-आराधना सेवा के अंतर्गत भक्त दूर रहकर भी मंदिर में अभिषेक और पार्थिवेश्वर पूजा जैसी धार्मिक क्रियाएं संपन्न करवा सकते हैं। अब महाप्रसाद की होम डिलीवरी इस कड़ी में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131