search

HRTC तय समय पर नहीं मिलेंगी 297 इलेक्ट्रिक बसें, चीन की चिप के कारण रुकी डिलीवरी, कंपनी और निगम आमने-सामने

cy520520 2026-1-6 12:26:50 views 672
  

ट्रायल के लिए सोलन पहुंची एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस। जागरण  



अनिल ठाकुर, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार कर रहा है। दूसरी ओर बस बनाने वाली कंपनी ने प्रबंधन से डिलीवरी के लिए चार महीने का समय मांगा है। कंपनी का तर्क है कि बसें अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। इन ई-बसों की बैटरी में एक चिप लगती है, जो चीन में निर्मित होती है। जब यह चिप आएगी, तभी बसों को तैयार करके भेजा जाएगा।

निगम प्रबंधन ने फिलहाल कंपनी को चार महीने का समय देने से इन्कार कर दिया है। निगम ने 297 ई-बसों का टेंडर जारी किया है, जिसके अनुसार कंपनी को नौ जनवरी तक 149 बसों की डिलीवरी करनी थी।  
चार माह का समय देने के पक्ष में नहीं प्रबंधन

कंपनी के तर्क के अनुसार प्रबंधन को कुछ समय की छूट देनी पड़ेगी, लेकिन प्रबंधन चार महीने का समय देने के पक्ष में नहीं है। हाल ही में निदेशक मंडल की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

उधर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि जल्द ही बसें निगम के बेड़े में शामिल होंगी।
निगम ने 71 बसें हटाई

एचआरटीसी ने अपने बेड़े से लगभग 71 पुरानी बसों को हटा दिया है। इसके अलावा 100 से 150 बसें ऐसी हैं, जिनकी स्थिति बेहद खराब है। ये बसें 10 से 12 साल पुरानी हैं और इनका डेड माइलेज भी बढ़ गया है। इसलिए निगम इन बसों को बदलने की योजना बना रहा है।  


आधे घंटे में चार्ज होगी बस, 180 किमी चलेगी

निगम प्रबंधन के अनुसार ई-बस 30 सीटर है। इसे आधे घंटे में चार्ज किया जा सकेगा। एक बार चार्ज करने पर यह 180 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी लागत 1.71 करोड़ रुपये है। कंपनी इसके रखरखाव की जिम्मेदारी 12 साल तक लेगी।  
इस कंपनी को मिला है टेंडर

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर की अग्रणी कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड को हिमाचल में ई-बसों का टेंडर मिला है। यह 424.01 करोड़ रुपये का टेंडर है। कंपनी ने 11 महीने में यह आर्डर पूरा करने का आश्वासन दिया था।
ट्रायल को सोलन पहुंची नई इलेक्ट्रिक बस

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होने जा रहीं नई 297 ई-बसों में से पहली बस ट्रायल के लिए हिमाचल पहुंच गई है। बस हैदराबाद से आई है और आगामी दो दिन ट्रायल होगा। सोलन व शिमला में ट्रायल के बाद इस बस का निगम के अन्य डिपो में ट्रायल किया जाएगा। बस की पूरी जांच के बाद निगम प्रबंधन इसकी रिपोर्ट कंपनी को भेजेगा।

यह भी पढ़ें: दवा उत्पादन का हब हिमाचल अब हथियार बनाएगा, 8 सेक्टर में 10 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव; हजारों को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने दूसरे थाने के जवान पर तान दी पिस्तौल, हाईवे पर गश्त के दौरान विवाद; दोनों में चले लात घूंसे
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163233