search

गाजियाबाद में डॉक्टर की लापरवाही से बेटे की मौत का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

deltin33 2026-1-6 01:56:16 views 1255
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के कावेरी सिटी निवासी एक व्यक्ति ने चिकित्सक पर लापरवाही व गलत इलाज के कारण बेटे की मौत का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बेटे को हल्का सा बुखार था, बावजूद इसके डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती किया और गलत उपचार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिखरानी की कावेरी सिटी निवासी नगीना ठाकुर का कहना है कि उनका 13 वर्षीय पुत्र राहहुल को 23 सितंबर 2023 को बुखार हुआ था। इस पर वह उसे भोपुरा डिफेंस कॉलोनी में विराट हेल्थ सेंटर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर जितेंद्र मलिक ने बेटे की तबीयत अधिक खराब बताते हुए भर्ती कर लिया।

आरोप है कि डॉक्टर ने उपचार में लापरवाही बरती और उल्टी-सीधी दवाएं दी। इस कारण बेटे की तबीयत बिगड़ती चली गई। उन्होंने सही उपचार के लिए कहा तो आरोप है कि डॉक्टर ने सही उपचार चलने की बात कही। उनका कहना है कि 29 सितंबर को उनकी पत्नी का फोन आया और बताया कि बेटे की तबीयत ज्यादा खराब है।

उन्होंने चिकित्सक को बेटे को किसी बड़े अस्पताल में भर्ती कराने काे कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे और बेटे को पहले दिल्ली के एक अस्पताल और फिर सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476507