search

मीरजापुर में खुशी के माहौल में खलबली, शादी समारोह में चली लाठियां, दूल्हा के जीजा सहित पांच घायल

Chikheang 2 hour(s) ago views 763
  

मीरजापुर शादी समारोह में बवाल, लाठीचार्ज में दूल्हे के जीजा सहित पांच घायल।  



जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसिरिया गाँव में स्थित आद्रिका पैलेस लॉन में उस समय शादी समारोह के दौरान अफरातफरी मच गई जब लॉन स्वामी के द्वारा बारातियों पर लाठी बरसाने का आरोप लगा। इस घटना में दूल्हे के जीजा सहित पांच लोग घायल हो गए, जिनमें जीजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संतनगर थाना क्षेत्र के रैकर गाँव निवासी राजकुमार के पुत्र कुलदीप की शादी राजगढ़ थाना क्षेत्र के खम्हरिया गाँव निवासी भैरवनाथ तिवारी की परपौत्री व गजेंद्र की पुत्री शिखा से 24 फरवरी 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से तय हुई है। विवाह समारोह के लिए धनसिरिया गाँव में स्थित आद्रिका लॉन की बुकिंग की गई थी। मंगलवार की रात करीब 11 बजे द्बारपूजा की तैयारी चल रही थी। इसी बीच बाराती जलपान करने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत लॉन स्वामी केशरी सिंह पहुंचकर बारातियों पर परिसर में गंदगी फैलाने का झूठा आरोप लगाते हुए विवाद कर लिया। बारातियों द्वारा विरोध करने पर कथित तौर पर फोन करके अपने समर्थकों को बुला लिया, जो लाठी, डंडे और लोहे के रॉड के साथ पहुंचे और बारातियों पर हमला कर दिया।

मारपीट में दूल्हे के जीजा जितेंद्र सहित अन्य पांच बाराती, सतेन्द्र, सत्यम, संदीप और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी साधन से सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां जितेंद्र की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें मीरजापुर रेफर कर दिया।

112 नंबर डायल करने पर पीआरवी पुलिस पहुंची, इसके बाद राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय मय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में द्बारपूजा और विवाह संपन्न कराया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि धनसिरिया गाँव में स्थित आद्रिका लॉन में लॉन स्वामी और बारातियों के बीच मारपीट हुई, जिसमें बाराती पक्ष से पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आराजकतत्वों की खोज की जा रही है और उन्हें जल्द से जल्द कानून के गिरफ्त में लाया जाएगा।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167632