search

पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित दो लोग घायल

LHC0088 2026-1-5 19:26:42 views 1134
  

पौड़ी जिला अस्पताल में घायल विजय कुमार का उपचार करते चिकित्सक। जागरण



जागरण संवाददाता, पौड़ी: पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में विकास खंड एकेश्वर के पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता नीरज पांथरी सहित दो लोग घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू किया। राजस्व व कोतवाली पौड़ी पुलिस की टीम ने 108 सेवा की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने घायलों को खतरे से बाहर बताया है।

सोमवार को विकास खंड एकेश्वर के पूर्व प्रमुख नीरज पांथरी सहयोगी विजय कुमार के साथ जिला मुख्यालय पौड़ी आ रहे थे। वाहन पूर्व प्रमुख पांथरी चला रहे थे। पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर करीब साढ़े तीन बजे तोली गांव के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

विजय कुमार वाहन से बाहर छिटक गए। वह घायल अवस्था में राजमार्ग पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रमुख को खाई से रेस्क्यू किया।

राजस्व व कोतवाली पौड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को 108 सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने बताया कि पूर्व प्रमुख नीरज पांथरी के दाएं पैर में फ्रैक्चर आया है। डा. सेमवाल ने बताया कि हादसे में घायल विजय कुमार का उपचार भी चल रहा है।

यह भी पढ़ें- जुमई रेल हादसा: 9 दिन बाद पटरी पर लौटी रफ्तार, सिस्टम की हुई कड़ी परीक्षा; ठंड में दिन-रात डटे रहे गुमनाम नायक

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, एक युवक की मौत; एक घायल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164801