deltin33 • 2026-1-5 19:26:43 • views 1035
यह तस्वीर जागरण आर्काइव के ली गई है।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। दोपहर बाद आसमान में धूप खिलने के साथ सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के बीच 12 विमानों का आवागमन हुआ। जबकि सवेरे में प्रतिकूल मौसम नहीं होने की वजह से दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग आने व जाने वाली स्पाइसजेट की एक जोड़ी उड़ान को शेड्यूल में रद करना पड़ा।
हालांकि इसकी सूचना विमान कंपनी की ओर से यात्रियों के बीच पहले से दी जा चुकी थी। इससे यात्रियों को परेशानी से राहत मिली। वहीं रोजाना दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग पर आवागमन करने वाले अकासा एयर की एक जोड़ी फ्लाइट को शेड्यूल से दूर रखा गया। इस कारण दरभंगा और मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई।
जबकि दरभंगा और दिल्ली के बीच स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा की एक जोड़ी फ्लाइटों का संचालन किया गया। कोलकाता और हैदराबाद हवाई मार्ग पर इंडिगो की एक एक जोड़ी फ्लाइट का उड़ान भर सकी।
मुंबई हवाई मार्ग पर केवल इंडिगो की एक जोड़ी फ्लाइट उड़ान भरी। सबसे अधिक फ्लाइट दरभंगा और दिल्ली के बीच फेरा लगाई। इससे दरभंगा और दिल्ली हवाई मार्ग पर आने जानेवाले यात्रियों की संख्या अच्छी रही। जानकारी के अनुसार दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 बजे से 23 मिनट विलंब से 11:13 बजे पहुंची।
कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 बजे से 17 मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 बजे से 34 मिनट विलंब से 1:19 बजे पहुंची।
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 बजे से 27 मिनट विलंब से 2:32 बजे पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 2:10 बजे से 34 मिनट विलंब से 2:44 बजे पहुंची। |
Related threads
- • सताने लगी गर्मी! 30 डिग्री के समीप पहुुंचा दिन का तापमान, आनेवाले दिनों में बढ़ेगा पारा
- • 24 फरवरी राशिफल: चंद्रमा पलटेंगे इन राशियों की किस्मत, क्या मंगल-राहु की चाल से बढ़ सकती हैं मुश्किलें?
- • लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट
- • Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर ने बदला माैसम का मिजाज, तेज हवा संग बारिश से बढ़ी ठंड
- • വ്യാപാരക്കരാർ: വോട്ടിങ് മാറ്റി യൂറോപ്പ്, യുഎസ് ഓഹരിക്ക് തകർച്ച, കുതിച്ച് സ്വർണം, ‘ഇറാൻ’ ചർച്ചയിൽ ഇടിഞ്ഞ് എണ്ണ, മുന്നേറാൻ ഇന്ത്യൻ വിപണി
|