व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)  
 
  
 
  
 
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने परमाणु हथियारों से जुड़े समझौते को आगे बढ़ाने के राष्ट्रपति पुतिन के प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की सकारात्मक टिप्पणी का स्वागत किया है।  
 
गौरतलब है कि ये समझौता फरवरी में खत्म हो रहा है और ट्रंप की टिप्पणी के बाद रूस ने उम्मीद जताई है कि समझौता आगे भी जारी रहेगा।  
व्लादिमीर पुतिन ने क्या कहा था?  
 
पिछले महीने, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2010 में परमाणु हथियारों को सीमित करने के लिए शुरू की गई न्यू स्टार्ट संधि को एक साल और बढ़ाने के लिए अपनी तरफ से तत्परता दिखाई थी और वॉशिंगटन को भी इस पर विचार करने को कहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
  
प्रस्ताव के बारे में ट्रंप ने क्या कहा?  
 
ट्रंप से जब इस प्रस्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे ये अच्छा विचार लगता है। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने ट्रंप के बयान का स्वागत किया और कहा कि इससे ये उम्मीद जगती है कि अमेरिका राष्ट्रपति पुतिन की पहल का समर्थन करते हैं।  
 
न्यू स्टार्ट संधि के समाप्त होने से दुनिया में परमाणु हथियारों की होड़ फिर से शुरू होने का अंदेशा था। संधि 2021 में ही पूरी हो गई थी, लेकिन इसे पांच साल का विस्तार दिया गया था।  
 
  
 
(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)  
 
यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने रूसी गोला-बारूद फैक्ट्री और हथियार डिपो को बनाया निशाना, कीव ने किया ये दावा |