search

31 तक कोहरे और ठंड से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग से जारी किया आरेंज अलर्ट

cy520520 2025-12-29 18:57:48 views 703
  

मुजफ्फरनगर में पुल के नीचे अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग। जागरण



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर।बर्फीली ठंडी हवा और सूरज नहीं निकलने के चलते रात और दिन का तापमान लगातार लुढ़क रहा है। आलम यह है कि सुबह-शाम कोहरा छा रहा है, जबकि तापमान गिरने से गलनभरी ठंड महसूस की जा रही है। रात में शीतलहर के दौरान चुभन मेहसूस की जा रही है। दिन ढलते ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं। हालांकि सोमवार दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों को कुछ राहत मिली।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सड़कों के सुनसान होने से बाजारों से भी रौनक फीकी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार की रात सबसे सर्द गुजरी है, जबकि रविवार का दिन भी ठंडा दर्ज हुआ। पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र भी कांप गए हैं। लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तक सूरज नहीं चमका। आसमान में छाई घटाओं और ठंडी हवा ने मौसम को अधिक सर्द बनाकर रखा। 10 किलोमीटर से अधिक प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही चल रही शीतलहर से जन जीवन बेहाल हो गया है। सर्दी के प्रकोप ने मानो बाजारों की रौनक छीन ली है।

रविवार को अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 3.7 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे अत्यधिक ठंड का अहसास हुआ। वहीं न्यूनतम भी 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे गलनभरी ठंड शुरू हो गई। कोहरा छाने से हाईवे समेत शहर में वाहनों की रफ्तार मंद पड़ रही है।

दिनभर फाग लाइट जलाकर वाहन धीमी गति से गुजरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक अधिक ठंड पड़ने का अनुमान है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के साथ तापमान में निरंतर कमी दर्ज होगी। इसके चलते आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पालिका ने बढ़ाए अलाव के स्थान

पालिका प्रशासन ने ठंड बढ़ने के कारण शहर में अलाव के स्थान बढ़ा दिए हैं। पहले 13 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, जिन्हें अब 40 स्थानों पर किया गया है। इसके साथ ही अस्थाई रैन बसेरा और शेल्टर होम पर भी व्यवस्था सुधारी गई है।

यहां पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि रात्रि में कोई असहाय, निर्धन लोग परेशान नहीं हो सके। रोडवेज-रेलवे परिवहन पर असर पड़ा रेलवे और रोडवेज पर भी सर्दी का पूरा असर दिखाई दे रहा है। रेलवे के टिकट काउंटरों पर यात्रियों का टोटा है, जबकि रोडवेज बसें भी खाली दौड़ रही हैं।

रोडवेज-रेलवे परिवहन पर असर पड़ा

रेलवे और रोडवेज पर भी सर्दी का पूरा असर दिखाई दे रहा है। रेलवे के टिकट काउंटरों पर यात्रियों का टोटा है, जबकि रोडवेज बसें भी खाली दौड़ रही है। दोनों परिवहन में आय भी घट गई है। रात में कोहरा छाने से वाहनों की चाल पर ब्रेक लग रहा है। दिन ढलने के बाद हरिद्वार, बिजनौर समेत पानीपत मार्ग पर बसों का संचालन रोका जा रहा है.
मुजफ्फरनगर का तापमान

तिथि न्यूनतम अधिकतम

22 दिसंबर 8.5 19.9

23 दिसंबर 8.1 22.8

24 दिसंबर 10.3 21.3

25 दिसंबर 9.8 18.0

26 दिसंबर 8.0 20.0

27 दिसंबर 8.1 18.1

28 दिसंबर 7.8 14.4
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156468