search

त्रिपुरा के छात्र के पिता से CM धामी ने की फोन पर बात, बेटे के हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का दिया आश्वासन

Chikheang 2025-12-29 18:57:47 views 599
  

त्रिपुरा के छात्र इंजेल चकमा की पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।



राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र इंजेल चकमा की पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि, इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपित के नेपाल भागने की आशंका है, इनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने तरुण चकमा से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं। इस स्थिति में परिवार के दु:ख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी।

उन्होने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डा. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी।

यह भी पढ़ें- त्रिपुरा के छात्र इंजेल की मां ने सभी को कर दिया भावुक, बोली- \“बेटे की मौत ने मेरी पूरी दुनिया उजाड़ दी...

यह भी पढ़ें- त्रिपुरा के छात्र इंजेल के हमलावर की तलाश तेज, देहरादून के SSP ने एक और टीम भेजी नेपाल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160589