search

वंदे भारत से आने वाली थीं DRM, तभी पटरी पर युवक ने कर ली खुदकुशी; जेब से मिली पर्ची ने उलझाई गुत्थी

LHC0088 1 hour(s) ago views 232
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार शाम 5:30 बजे एक युवक ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान संभल के बहजोई क्षेत्र के गांव मझोला निवाली खेमपाल के रूप में हुई है।

घटना के कुछ ही देर बाद प्लेटफार्म एक पर वंदे भारत एक्सप्रेस आने वाली थी और इसी ट्रेन से डीआरएम विनीता श्रीवास्तव को रोजा-लखनऊ के बीच जीएम उत्तर रेलवे अशोक वर्मा के दौरे के तहत वह भ्रमण के लिए रवाना होना था। डीआरएम के स्टेशन पहुंचने और घटना के बीच महज 10 से 12 मिनट का अंतर होने के कारण जीआरपी और रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।

आनन-फानन में रेल कर्मियों ने शव ट्रैक से हटाकर लाइन को साफ कराया, जिससे रेल संचालन प्रभावित न हो। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेमपाल प्लेटफार्म नंबर एक पर पटरियों की ओर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जैसे ही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची, उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

जीआरपी प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि शव के पास से कोई टिकट या मोबाइल फोन नहीं मिला है। लेकिन, जेब में रखे पर्चे पर दो मोबाइल नंबर लिखे थे। इसी नंबर पर खेमपाल के साले असमोली निवासी महावीर से बात हुई है। उसने बताया कि खेमपाल नशे का आदी था और चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। उसका बड़ा भाई भी चंड़ीगढ़ में ही मजदूरी करता है।




यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में ही मिलेगी वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन, योगी सरकार ने खोला खजाना, ₹50 करोड़ से चमकेगी गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158761