search

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदित्य साहू ने दाखिल किया नामांकन, कल आएगा रिजल्ट

deltin33 2026-1-13 18:26:35 views 1073
  

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया।



राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को आदित्य साहू ने अपना नामांकन किया। प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व के अंतिम चरण में अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामांकन हुए।

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव अधिकारी जुएल उरांव ने आदित्य साहू का नामांकन कराया। जुएल उरांव ने बताया कि नामांकन की समय सीमा में प्रदेश अध्यक्ष के लिए 1 और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए 21 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। प्रदेश अध्यक्ष के लिए कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने नामांकन किया।

उनके प्रस्तावक प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,प्रवक्ता रमाकांत महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह बने हैं।
राष्ट्रीय परिषद के लिए कड़िया, अर्जुन मुंडा समेत 21 नामांकन

जुएल उरांव ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नामांकन प्राप्त हुए जिनमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, यदुनाथ पांडेय, चंपई सोरेन, संजय सेठ, रघुवर दास, दिनेशानंद गोस्वामी, मधु कोड़ा, पशुपति नाथ सिंह, रविन्द्र कुमार राय, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, जीतूचरण राम, अभयकांत प्रसाद, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा,दीपक प्रकाश,गीता कोड़ा शामिल हैं।

बुधवार को 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की विधिवत घोषणा की जाएगी। एकल नामांकन होने की वजह से आदित्य साहू का नाम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित किया जाएगा।
संगठन में एकजुटता का संदेश

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दौरान पार्टी नेताओं की सामूहिक उपस्थिति ने संगठन में एकजुटता और सामंजस्य का संदेश दिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर किसी तरह का मतभेद नहीं है और सर्वसम्मति से एक ही नाम पर सहमति बनाई गई है। इसी रणनीति के तहत सिंगल नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई है।
सिंगल नामांकन की रणनीति

भाजपा संगठन की परंपरा के अनुरूप इस बार भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सहमति आधारित चयन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट नेतृत्व आवश्यक है। इसी कारण प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही उम्मीदवार का नामांकन कराया गया।
14 जनवरी को होगी औपचारिक घोषणा

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 जनवरी तक औपचारिक रूप से नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

सभी संकेत इस ओर हैं कि आदित्य साहू ही झारखंड बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। नामांकन के दौरान नेताओं के समर्थन और सहमति ने इस संभावना को और मजबूत कर दिया है।
संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद

राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड बीजेपी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व इस चयन को रणनीतिक रूप से अहम मान रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477407