search

February 2026 Wedding Dates: फरवरी महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, यहां जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

deltin33 2025-12-29 00:00:04 views 779
  

फाल्गुन महीने का धार्मिक महत्व  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में फाल्गुन महीने का खास महत्व होता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि और रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। वहीं, फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन होली मनाई जाती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन का महीना विवाह के लिए उत्तम होता है। इस महीने में विवाह करने से वर और वधू को शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। आइए, फरवरी महीने में विवाह मुहूर्त (February 2026 Vivah Muhurat) की तिथियां जानते हैं-
फरवरी माह विवाह मुहूर्त

  • 5 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त का संयोग है।
  • 6 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन हस्त नक्षत्र और शिववास योग का संयोग है।
  • 8 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन स्वाति नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
  • 10 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन अनुराधा समेत ध्रुव योग का संयोग बन रहा है।
  • 12 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन मूल समेत हर्षण योग का संयोग बन रहा है।
  • 14 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग है।
  • 19 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तर भाद्रपद और शिववास योग का निर्माण हो रहा है।
  • 20 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि है। इस दिन उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
  • 21 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पञ्चमी और चतुर्थी तिथि है। इस दिन भी रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
  • 24 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
  • 25 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
  • 26 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।


यह भी पढ़ें- Vivah Muhurat 2026: 45 दिन तक नहीं बजेंगी शहनाइयां, खरमास के कारण 29 जनवरी तक रुकेंगी शादियां  

यह भी पढ़ें- Kharmas: खरमास के बाद फरवरी से बजेगी शहनाई, शादी-विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त; नोट करें डेट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521