search

इजरायल ने सोमालीलैंड को दी मान्यता, सोमालिया ने बताया गैरकानूनी कदम

deltin33 2025-12-28 03:27:02 views 1200
  

बेंजामिन नेतन्याहू। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमालिया से दशकों पहले अलग हुए स्वायत्त क्षेत्र सोमालीलैंड को इजरायल ने औपचारिक रूप से मान्यता दे दी है। ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया। उत्तर-पश्चिमी सोमालिया में स्थित सोमालीलैंड का केंद्रीय सरकार के साथ लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमालिया में गृहयुद्ध और अराजकता के दौर में 1991 में स्वतंत्रता की घोषणा के बाद से सोमालीलैंड ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। सोमालीलैंड ने तब से अपने दावे वाले अधिकांश क्षेत्र पर शांतिपूर्ण और स्थिर शासन किया है, लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त नहीं थी।

सोमालिया सरकार ने इजरायल के इस कदम की आलोचना करते हुए इसे \“गैरकानूनी कदम\“ बताया और कहा कि सोमालीलैंड सोमालिया का एक अभिन्न और अविभाज्य अंग है। सोमालिया के विदेश मामलों के राज्य मंत्री अली उमर ने कहा कि सरकार इस कृत्य को चुनौती देने के लिए सभी उपलब्ध राजनयिक मार्गों का अनुसरण करेगी।

इजरायल के इस कदम की कुछ अन्य देशों ने भी निंदा की है। मिस्त्र ने कहा कि उसके विदेश मंत्री ने सोमालिया, तुर्किये और जिबूती के अपने समकक्षों से फोन पर बात की और उन्होंने किसी भी एकतरफा उपायों को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया जो सोमालिया की संप्रभुता को कमजोर कर सकते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521