search

बाराबंकी में नो मैपिंग वाले 86 हजार 144 मतदाताओं को आयोग भेजेगा नोटिस, दिखाने होंगे ये दस्तावेज

cy520520 2025-12-27 19:27:40 views 509
  

नो मैपिंग वाले 86 हजार 144 मतदाताओं को आयोग भेजेगा नोटिस।



संवाद सूत्र, बाराबंकी। वोटर सूची को शुद्धि करने के लिए गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआआर) चल रहा है। सूची को दो तरह से पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिसमें डिजिटाइजेशन और मैपिंग है। नो मैपिंग वाले 86 हजार 144 वोटराें को निर्वाचन आयोग नोटिस भेजेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पक्ष में वोटरों को आधार कार्ड को छोड़ कर निर्धारित 11 प्रकार के दस्तावेज दिखाकर फिर से नाम जुड़वा सकेंगे। डिजिटाइजेशन में मृतक, अनुपस्थित और शिफ्टेड वाले 3.73 लाख मतदाताओं को कोई नोटिस नहीं जाएगी, यदि कोई स्वयं से प्रस्तुत न हुआ, तो नाम कटना तय है।

जिले में 23 लाख 31 हजार 649 मतदाता हैं। इसमें से नो मैपिंग वाले 86 हजार 144 को नोटिस जारी होगी। अपना पक्ष रखने व सर्टिफिकेट 11 प्रकार में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकता है। आयोग की पोर्टल पर यह आंकड़ा दर्ज हो चुका है। वेबसाइड के जरिए जिला प्रशासन आयोग से अनुमति लेकर नोटिस भेजेगा।
आधार कार्ड छोड़ दिखाएंगे यह दस्तावेज

जिन वोटरों को नोटिस जाएगी, वे लोग आधार कार्ड को छोड़कर 11 प्रकार के दस्तावेज दिखा सकते हैं। इसमें पहचान पत्र, सरकारी संस्था स्थानीय निकाय बैंक, एलआइसी, डाकघर, सरकारी उपक्रम के दस्तावेज या प्रमाण पत्र दे सकते हैं।

किसी सक्षम अधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, लाइसेंस, मान्यता प्राप्त बोर्ड से शैक्षिक प्रमाण पत्र, वन अधिकारी प्रमाण पत्र, जाति, निवास, परिवार रजिस्टर नकल, सरकारी भूमि का आवंटन पत्र आदि में कोई भी प्रपत्र लगाकर वोटर बन सकते हैं।
क्या है मैपिंग

वोटर सूची को शुद्ध बनाने के लिए आयोग ने 2003 और 2025 की वोटर सूची ली है। जिसकी मैपिंग यानि मिलान किया गया था। ऐसा व्यक्ति जिसका नाम 2003 की सूची में नहीं है और 2025 में हैं।

इसका नाम मैप्ड करने के लिए परिवारजन के नाम में माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का लिया जाएगा। यह भी नाम नहीं हैं, तो वह नो मैपिंग में आएंगे। इस तरह के जिले में 86 हजार 144 वोटर हैं, जिन्हें नोटिस जाएगी।
3.73 लाख वोटरों के नाम कटना तय

जिले के 23 लाख 31 हजार 649 वोटरों का डिजिटाइजेशन हुआ, जिसमें 83.96 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो पाया है। 16.04 प्रतिशत नहीं हो पाया है। इनमें अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट शामिल हैं। 1.76 लाख ऐसे लोग हैं, जो दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गए हैं। 71 हजार 418 मृतक चिह्नित हुए हैं।

91 हजार लोग अनुपस्थित हैं। 27 हजार 851 लोग बूथ से दूसरी जगहों पर पंजीकृत पाए गए हैं। अन्य के 7313 फार्म हैं। कुल 3.73 लाख वोटर कट सकते हैं। यदि इसमें किसी को आपत्ति है, तो वह 30 जनवरी तक बीएलओ या तहसील में निर्धारित 11 दस्तावेज में से एक लेकर दे सकता है। नाम नहीं कटेगा।


जिले में 86 हजार 144 की मैपिंग नहीं हुई, जिनको नोटिस जारी होगी। अपना पक्ष रखने के लिए निर्धारित 11 प्रकार के दस्तावेज में से कोई एक सर्टिफिकेट होना चाहिए। यदि यह प्रमाण पत्र नहीं देते हैं, तो नाम कट जाएंगे। मृतक, अनुपस्थित, शिफ्टेड में नोटिस नहीं जाएगी, स्वयं से लोगों को आना होगा, तभी नाम जोड़े जाएंगे। -निरंकार सिंह, अपर जिलाधिकारी, बाराबंकी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737