search

फरीदाबाद में डिलीवरी कराने अस्पताल गई महिला से चोरी, जमा किए पर्स से आभूषण ले उड़े चोर

LHC0088 2025-12-27 17:27:27 views 1068
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित अस्पताल में डिलीवरी करवाने आई महिला के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। अस्पताल के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सेक्टर-22 में रहने वाले बिनोद कुमार दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी पल्लवी दास गर्भवती थी। उसको बृहस्पतिवार रात को डिलीवरी के लिए नीलम बाटा रोड स्थित काउड नाइन में दाखिल कराया गया था। डिलीवरी के दौरान अस्पताल की नर्स ने पत्नी के सारे आभूषण उतरवाकर एक पर्स में रखकर रिसेप्शन के पास टांग दिए।

जब शुक्रवार को डिलीवरी के बाद वह अपनी पत्नी वापस लेकर जाने लगे तो पर्स से आभूषण गायब मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138