Shani Dosha Signs: शनि देव के नाराज होने पर मिलते हैं ये संकेत, हो जाएं सावधान, न करें ये काम

cy520520 Yesterday 16:02 views 138
  

Shani Dosha Signs: शनि देव की पूजा। (AI Genereted Img)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Dosha Signs: शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है। शनि देव कभी भी किसी के साथ अन्याय नहीं करते हैं, वे केवल व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का फल देते हैं। जब कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ होती है या शनि देव नाराज होते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में अचानक से कुछ ऐसे संकेत देखने को मिलती हैं, जिससे पता किया जा सकता है कि कुंडली में शनि दोष है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो कुछ उपायों से भारी नुकसान से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
शनि दोष के संकेत (Shani Dosha Signs)

  • आर्थिक नुकसान - अचानक से धन की हानि होना, बना-बनाया काम बिगड़ जाना या भारी कर्ज में डूब जाना।
  • शारीरिक संकेत - बाल अचानक से बहुत अधिक झड़ने लगना, आंखों की रोशनी कमजोर होना या पैरों और जोड़ों में लगातार दर्द रहना।
  • विवाद - बिना किसी ठोस वजह के घर में झगड़े होना, समाज में मान-सम्मान की कमी या बेवजह कानूनी मामलों (कोर्ट-कचहरी) में फंसना।
  • आलस्य और नकारात्मकता - काम करने में मन न लगना, हर समय सुस्ती महसूस होना और मन में लगातार बुरे विचार या असुरक्षा की भावना आना।
  • नौकरी और व्यापार - कार्यक्षेत्र पर सिनियर्स से अनबन होना या मेहनत के बावजूद प्रमोशन का रुक जाना।

न करें ये काम (Donts)

  • किसी गरीब का हक न मारें नाही उन्हें परेशान करें।
  • तामसिक चीजों से दूर रहें।
  • शनिवार के दिन लोहा, तेल, कोयला, नमक और जूते-चप्पल खरीदने से बचें।
  • शनिवार के दिन बाल या नाखून काटना भी शुभ नहीं माना जाता।
  • झूठ बोलना, किसी को धोखा देना या बेईमानी करना शनि देव को बिल्कुल पसंद नहीं है।

शनि दोष शांत करने के उपाय (Remedies To Appease Saturn)

  • हनुमान चालीसा का पाठ - शनि दोष से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • पीपल की पूजा - शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • दान - काले तिल, काली उड़द की दाल और काले कंबल का दान करें।


यह भी पढ़ें- Shani Dev: शनि देव को बेहद प्रिय है ये राशियां, जानिए क्या आप भी हैं इसमें शामिल?

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक को मिलती है शनि देव की कृपा, मिलता है मेहनत का फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138909

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com