search

Bihar Hijab Controversy में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की भी एंट्री, इरफान अंसारी पर नियोजन नीति तोड़ने का लगाया बड़ा आरोप

LHC0088 2025-12-20 19:37:21 views 1235
  

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जामताड़ा। Bihar Hijab Vivadःबिहार के बहुचर्चित हिजाब विवाद ने अब झारखंड की राजनीति में भी हलचल तेज कर दी है। नियुक्ति पत्र वितरण के दाैरान मुख्यमंत्री द्वारा हिजाब हटाने को लेकर चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में नौकरी का ऑफर दिया है। इस प्रस्ताव के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है और भाजपा भी हमलावर हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड में तीन लाख रुपये प्रतिमाह वेतन पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही उन्हें सरकारी फ्लैट, पूर्ण सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य वातावरण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना अमानवीय और शर्मनाक है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। हिजाब खींचना सिर्फ एक महिला का नहीं, बल्कि संविधान और इंसानियत का अपमान है। उन्होंने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में महिलाओं और डॉक्टरों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाता।

इधर, इस मुद्दे पर भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही भी मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने डॉ. इरफान अंसारी को खुली चुनौती देते हुए सवाल किया है कि नुसरत परवीन को झारखंड में किस नियोजन नीति के तहत सीधी नौकरी दी जाएगी।

शाही ने कहा कि अगर ऐसी कोई नीति है तो उसी के तहत झारखंड के बेटा-बेटी को नौकरी क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने इरफान अंसारी से इस पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।


हिजाब विवाद को लेकर जहां एक ओर सत्तापक्ष इसे महिला सम्मान और इंसानियत से जोड़ रहा है, वहीं विपक्ष इसे नियम-कानून और नियोजन नीति का मुद्दा बता रहा है। ऐसे में यह मामला अब सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।


का जी इरफ़ान जी नुसरत को नौकरी सीधे किस नियोजन नीति के तहत देने की घोषणा किये जबाब दो ?

जिहादी मानसिकता से झारखंड नहीं चलेगा ..

@BJP4Jharkhand @IrfanAnsariMLA pic.twitter.com/jiLXjeh2ne— Bhanu Pratap Shahi (@ShahiPratap) December 20, 2025


झारखंड में महागठबंधन की सरकार का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला

बिहार में महिला डॉक्टर डॉ. नुसरत प्रवीण के साथ हुई अमानवीय और शर्मनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया।
हिजाब खींचना सिर्फ एक महिला का नहीं, संविधान और इंसानियत का अपमान है।

झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन… pic.twitter.com/f2mPl3F0Im— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) December 19, 2025
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138