LHC0088 • 2025-12-20 15:47:23 • views 1143
CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। उनकी सासू मां विद्यावती देवी का शुक्रवार शाम पटना के IGIMS अस्पताल में निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ शनिवार सुबह पटना के बांस घाट पहुंचे, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
पिछले 2 महीनों से अस्पताल में थीं भर्ती
विद्यावती देवी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। वे पिछले दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थीं, जहां डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अक्सर उनका हाल-चाल लेने अस्पताल जाया करते थे। उन्होंने शुक्रवार शाम करीब 6:40 बजे आईजीआईएमएस (IGIMS) अस्पताल में अंतिम सांस ली।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-tmc-mla-nephew-mehboob-hasan-name-missing-from-sir-draft-list-sparks-political-turmoil-in-domkal-article-2314911.html]SIR ड्राफ्ट लिस्ट में TMC विधायक के भतीजे महबूब हसन का नाम गायब, पश्चिम बंगाल के डोमकल में सियासी हलचल तेज अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 9:04 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/high-court-dismisses-pil-on-babri-masjid-construction-relief-granted-to-expelled-tmc-leader-humayun-kabir-article-2314675.html]बाबरी मस्जिद निर्माण पर दायर PIL को हाई कोर्ट ने किया खारिज, TMC से निष्कासित हुमायूं कबीर को मिली राहत अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 4:08 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/abhishek-banerjee-preparing-to-meet-sonali-khatun-after-returning-from-bangladesh-meeting-may-take-place-on-this-date-article-2313690.html]बांग्लादेश से लौटने के बाद सोनाली खातून से मिलने की तैयारी में अभिषेक बनर्जी, इस दिन होगी मुलाकात अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 7:53 PM
बांस घाट पर उमड़ा जनसैलाब
शनिवार सुबह पटना के बांस घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी सासू मां को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी वहां मौजूद थे।
हर शाम मिलने जाते थे निशांत
इस पूरे दुखद घटनाक्रम में सबसे भावुक कर देने वाली बात निशांत कुमार और उनकी नानी का गहरा रिश्ता रहा। बताया जाता है कि निशांत अपनी नानी के बेहद करीब थे। पिछले दो महीनों से जब से वे अस्पताल में भर्ती थीं, निशांत हर शाम नियम से उनसे मिलने अस्पताल जाते थे और उनका ढांढस बढ़ाते थे। परिवार के करीबियों का कहना है कि नानी विद्यावती देवी, निशांत के लिए मार्गदर्शक थीं।
निशांत का छलका दर्द
अपनी नानी के निधन पर निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है। निशांत ने लिखा, \“प्यारी नानी मां के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है। वे न केवल एक नानी थीं, बल्कि एक प्यार भरी छांव थीं, जिनकी कहानियां, दुलार और मुस्कान हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी। आपने मुझे प्यार और अच्छाई का पाठ पढ़ाया। मैं वादा करता हूं कि आपकी सीख को कभी नहीं भूलूंगा। आप जहां भी हैं, खुश रहें और हमें आशीर्वाद दें।\“ |
|