search

लेखपाल भर्ती में OBC के लिए आरक्षित पदों में कटौती पर OP राजभर ने CM योगी को लिखा लेटर

Chikheang 2025-12-20 06:37:22 views 563
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लेखपाल भर्ती में ओबीसी आरक्षण के अनुरूप पदों का निर्धारण नहीं होने पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

इसमें बताया है कि 7994 रिक्त पदों पर यदि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए तो पदों की कुल संख्या 2158 होनी चाहिए जबकि अधिसूचना में ओबीसी के लिए कुल 1441 पद दर्शाए गए हैं। 717 पद कम दिखाए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने क्या मांग की?

उन्होंने मांग की है कि लेखपाल भर्ती में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत के आरक्षण के अनुरूप पदों का निर्धारण कराया जाए।राजभर ने लिखा है कि राजस्व परिषद द्वारा लेखपाल के पदों की कुल संख्या 7994 घोषित की गई है। इसमें श्रेणीवार अनारक्षित (सामान्य) के 4185 पद, अनुसूचित जाति के 1446, अनुसूचित जनजाति के 150, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1441 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 792 पद आरक्षित किए गए हैं।

अन्य वर्गों के आरक्षण में कोई कटौती नहीं की गई है, सिर्फ ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती की गई है। यह प्रदेश के ओबीसी वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय है। यदि किसी तकनीकी अथवा प्रशासनिक कारणों से यह विसंगति उत्पन्न हुई है तो उसका स्पष्टीकरण सार्वजनिक किया जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव और अध्यक्ष राजस्व परिषद को भी भेजी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953