search

हिसार: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

deltin33 2025-12-20 04:07:14 views 1255
  

हिसार: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, हिसार। दाहिमा निवासी एक युवक की विकास नगर के एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव वीरवार को विकास नगर के एक मकान में मिला था। युवक की पहचान गांव दाहिमा निवासी संजय (30) के रूप में हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना मिलने पर पड़ाव चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। जहां पुलिस ने संजय के भाई राकेश के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का विसरा जांच को भिजवाया गया है।

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत सर्दी के प्रभाव से हुई है। वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि नशे से भी मौत हो सकती है। युवक मेहनत मजदूरी करता था। युवक दो दिन से लापता था। जहां युवक का शव मिला, उस मकान में युवक मेहनत मजदूरी के लिए गया हुआ था। इस मकान में ही एक चारपाई पर युवक का शव मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131