search

Jharkhand अभी और बढ़ेगी ठंड, कोहरे से ट्रेन और हवाई उड़ानें प्रभावित, अलर्ट जारी

Chikheang 2025-12-20 04:07:12 views 598
  

झारखंड में शीतलहर का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।



जागरण टीम, रांची । झारखंड में शीतलहर का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के सभी जिलों में ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। वहीं कोहरे के कारण ट्रेनों के विलंब से चलने तथा हवाई उड़ानें प्रभावित होने का सिलसिला भी जारी रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, अभी अगले तीन-चार दिनों तक ठंड और कंपकपाने वाली है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20, 21 और 22 दिसंबर को कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इस दौरान सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती हैं, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। झारखंड में पिछले 24 घंटे में लातेहार में 7.7, खूंटी 7.5 , लोहरदगा 8.4 , रांची 9 डिग्री, डाल्टनगंज 8.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
रांची के कांके का पारा गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

वहीं रांची के कांके का पारा गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इन जिलों में ठंड, कंपकंपी और बर्फीली हवा के कारण जनजीवन प्रभावित है।
इस बीच हजारीबाग के बरकट्ठा में ठंड से एएसआइ जूलियस मरांडी की मौत हो गई।

45 वर्षीय जूलियस मरांडी साहिबगंज जिले के निवासी थे। हाल ही में उनका तबादला हजारीबाग जिला मुख्यालय के पीसीआर में हुआ था। वह गुरुवार को बरकट्ठा थाना में अपने मामलों का चार्ज सौंपने के लिए आए थे। रात में भोजन करने के बाद वे थाना परिसर स्थित अपने कमरे में सोने चले गए।

सुबह जगने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह से ही राज्य के जाय्दातर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण धूप देर से निकली और ठंड का असर और बढ़ गया। कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात की रफ्तार थम गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य के 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के 10 जिलों गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, रांची, खूंटी और देवघर में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही कहीं-कहीं शीतलहरी चलने की संभावना है। अन्य जिलों में भी सुबह के समय सामान्य कोहरा और कनकनी बढ़ने के साथ-साथ ठंडी हवा चलने की संभावना है।
शीतलहर पर सीएम हेमंत सोरेन की अपील - सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें

राज्य में चल रही शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि शीतलहर में लोग आवश्यक सावधानियां बरतें और सुरक्षित रहें। उन्होंने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने का सुझाव दिया है। विशेषकर सुबह और शाम के समय अनावश्यक घर से नहीं निकलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि लोग गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

ठंड से बचने के लिए अलाव या हीटर का प्रयोग करें, लेकिन वहां पर्याप्त वायु संचार का भी ध्यान रखें। यदि खांसी-जुकाम, कमजोरी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। उन्होंने किसी तरह की आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की 108 एम्बुलेंस सेवा, 104 हेल्पलाइन अथवा 1800-345-6540 पर संपर्क करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।<br/>


-
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953