search

यूपी में बालिकाओं की सुरक्षा को स्कूलों में लगाई जाएंगी शिकायत पेटिका, मिशन शक्ति से महिला अपराध में आई कमी

cy520520 2025-12-20 03:08:04 views 744
  

बालिकाओं की सुरक्षा को स्कूलों में लगाई जाएंगी शिकायत पेटिका।



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी शिकायतें दूर करने के लिए स्कूलों में प्रधानाचार्यों की सहमति से शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएंगी। इनमें आने वाली शिकायतों को संबंधित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से दूर किया जाएगा। डीजीपी ने राजीव कृष्ण ने इस संदर्भ में पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को डीजीपी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना के बाद बलात्कार सम्बंधी मामलों में करीब 33.92 प्रतिशत की कमी हुई है। सर्वाधिक 76.92 प्रतिशत की कमी बाराबंकी में पाई गई है।

महिलाओं एवं बच्चियों के अपहरण संंबधी मामलों में करीब 17.03 प्रतिशत की कमी हुई है। सर्वाधिक 42.61 प्रतिशत की कमी अमेठी में पाई गई है। इसी प्रकार दहेज हत्या संबंधी मामलों में करीब 12.96 प्रतिशत की कमी हुई है।

सर्वाधिक 80 प्रतिशत की कमी बलरामपुर में हुई है। वहीं घरेलू हिंसा के मामलों में करीब 9.54 प्रतिशत कमी आई है। श्रावस्ती में सर्वाधिक 35.90 प्रतिशत की कमी पाई गई है।

डीजीपी ने सभी थानों के वरिष्ठ अधिकारियों से मिशन शक्ति केंद्रों संबंधी सुझाव भी लिया। पीलीभीत में वृद्ध एवं असहाय महिला का बैंक खाता खुलवाकर वृद्धावस्था पेंशन बनवाने तथा निर्धन बच्चियों के विद्यालय में दाखिले की व्यवस्था कराने के मामले की डीजीपी ने सराहना की।

इसके अलावा झांसी में महिलाओं द्वारा गोपनीय रूप से शिकायत दर्ज कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर शिकायत पेटिकाएं लगाने, लखनऊ में गांव, मोहल्ला व बीट स्तर पर सक्रिय महिलाओं को मिशन शक्ति वालंटियर बनाने की भी डीजीपी ने सराहना की।

उन्होंने कहा कि शिकायत पेटिकाओं पर मिशन शक्ति केंद्रों के नंबर भी लिखे जाएं। समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी शामिल हुए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737