search

महाराष्ट्र में मिला भारत का अब तक का सबसे बड़ा भूलभुलैया, चक्रव्यूह जैसा डिजाइन, सोलापुर और रोम के बीच के संबंधों का प्रतीक

cy520520 2025-12-19 20:47:31 views 576
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बोरमणी इलाके में भारत का अब तक का सबसे बड़ा गोल आकार का पत्थरों से बना भूलभुलैया (labyrinth) मिला है। यह 15 घेरों वाला क्लासिकल लैबिरिंथ है, जो करीब 50×50 फुट के क्षेत्र में फैला है।​ इसे पुणे के डेक्कन कॉलेज के आर्कियोलॉजिस्ट डॉ. सचिन पाटिल ने खोजा है और माना जा रहा है कि इसकी उम्र 2,000 साल से ज्यादा है। इससे महाराष्ट्र के तेर और रोम के बीच प्राचीन व्यापारिक संबंधों के बारे में नया खुलासा हुआ है।​





TOI की रिपोर्ट के अनुसार, पहले भारत में दर्ज सबसे बड़ा गोल भूलभुलैया 11 घेरों वाला था, लेकिन अब यह नया खोज गया 15 घेरों वाला सबसे बड़ा गोल भूलभुलैया माना जा रहा है। तमिलनाडु के गेडीमेडु में 56 फुट का चौकोर लैबिरिंथ क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है, लेकिन गोल आकार में सोलापुर वाला पहला स्थान ले चुका है।​







  माहाराष्ट्र के सोलापुर में मिला 15 घेरों वाला क्लासिकल लैबिरिंथ यानी भूलभुलैया


संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bloomberg-has-released-its-list-of-the-25-wealthiest-families-and-the-ambani-family-is-the-only-one-from-all-of-asia-to-be-included-in-the-top-10-article-2314441.html]ब्लूमबर्ग की 25 सुपर रिच फैमिली लिस्ट जारी, टॉप 10 में भारत से सिर्फ एक फैमिली शामिल
अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 2:08 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/trends/deepest-underground-railway-station-381-feet-below-ground-38-minutes-article-2314390.html]जमीन के नीचे 381 फीट गहराई में रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में लगते हैं 38 मिनट
अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 1:44 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/trends/bhopal-family-with-kids-went-to-watch-dhurandhar-movie-in-theater-had-to-leave-halfway-as-film-is-a-certified-article-2312550.html]Dhurandhar फिल्म देखने पहुंचा परिवार, हॉल में हो गया हंगामा और आधी फिल्म से लौटना पड़ा वापस
अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 8:54 PM



ब्रिटेन की जर्नल ऑफ लैबिरिंथ ‘Caerdroia’ के संपादक और विशेषज्ञ जेफ सॉवर्ड के अनुसार, यह क्लासिकल तरह की भूलभुलैया है, जिसके बीच में सर्पिल जैसा हिस्सा है, जिसे भारत में ‘चक्रव्यूह’ भी कहा जाता है। उनका कहना है कि इतने ज्यादा गोल घेरों वाली पत्थरों से बनी यह भारत की सबसे बड़ी भूलभुलैया है।​





डॉ. पाटिल का मानना है कि ऐसे भूलभुलैया उस समय रोमन व्यापारियों के लिए रास्ता दिखाने वाले निशान (नेविगेशन मार्कर) का काम करते थे, जो महाराष्ट्र के पश्चिमी तट से होते हुए उत्तर-पूर्व और देश के दूसरे हिस्सों में व्यापार के लिए आते थे। ये व्यापारी सोना, शराब और कीमती पत्थर लाते थे और बदले में मसाले, रेशम और नील ले जाते थे।​





TOI के मुताबिक, डेक्कन कॉलेज के पुरातत्व विभाग प्रमुख पी. डी. सबले ने बताया कि कोल्हापुर, कराड और तेर का इलाका उस समय विदेशी व्यापार का बड़ा केंद्र था। 1945 में ब्रह्मपुरी में खुदाई के दौरान ग्रीको-रोमन समुद्री देवता पोसाइडन की मूर्ति और एक चमकदार कांसे का शीशा मिला था, जो इस विदेशी संपर्क की पुष्टि करता है।​





सांगली, सातारा और सोलापुर जिलों में मिले कई छोटे–छोटे 11 घेरों वाले भूलभुलैया बताते हैं कि यह पूरा इलाका शातवाहन काल के एक बिजी ट्रेड रूट, एक तरह के ‘सिल्क रूट’, का हिस्सा रहा होगा। यह नया खोजा गया ढांचा भी छोटे पत्थरों से बना है और इसकी परतों के बीच लगभग डेढ़ इंच मिट्टी जम चुकी है, जिससे पता चलता है कि यह सदियों से बिना छेड़छाड़ के मौजूद है।​







  तमिलनाडु के गेडीमेडु में 56 फुट का चौकोर लैबिरिंथ क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है



इस संरचना को सबसे पहले बोरमणी ग्रासलैंड सफारी सेंचुरी में काम कर रहे ‘नेचर कंजर्वेशन सर्कल’ नाम के NGO के सदस्यों ने देखा। वे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड और भेड़िए की आबादी की निगरानी कर रहे थे, तभी उन्हें यह पत्थरों की गोल बनावट दिखी और उन्होंने इसकी जानकारी डॉ. सचिन पाटिल को दी।​





डॉ. पाटिल के अनुसार इस भूलभुलैया की बनावट उन डिजाइनों जैसी है, जो क्रीट के सिक्कों पर दिखती है, जो पहली से तीसरी सदी के बीच प्रचलन में थे। उनका अनुमान है कि यह संरचना 2,000 साल से भी ज्यादा पुरानी है और शातवाहन राजवंश के समय के महत्वपूर्ण व्यापारिक रास्तों पर बनाई गई होगी।​





कई संस्कृतियों में ऐसी भूलभुलैया उर्वरता (fertility) के प्रतीक माने जाते हैं और ध्यान या साधना के लिए भी इस्तेमाल होते हैं। स्थानीय भाषा में इन्हें ‘कोडे’ (पहेली) कहा जाता है, जबकि कई जगह इन्हें ‘चक्रव्यूह’, ‘मंचक्र’ और ‘यमद्वार’ नामों से भी जाना जाता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737